सनी कौशल (Sunny Kaushal) और शरवरी वाघ के डेटिंग की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में है। शरवरी विक्की और कैटरीना की शादी में शामिल हुई थी। एक्ट्रेस अक्सर सनी के साथ वेकेशन और फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं। अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया। सनी से हाल ही में उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा गया। एक्टर ने कहा कि मैं सिंगल हूं। इसके बाद जब उनसे शरवरी संग डेटिंग की खबरों को लेकर सवाल किया गया तो एक्टर ने कहा, वो मेरी अच्छी दोस्त है। इस जवाब को सुनने के बाद विक्रांत और तापसी हंसने लगते हैं।
डेटिंग रूमर्स पर सनी ने पहले कहा था, मैंने अपने पेरेंट्स को पहले ही कह दिया था कि आप मेरे बारे में भी ऐसी खबरें सुनोगे। मुझे इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि मेरी पर्सनल लाइफ के बारे में हेडलाइंस बन रही है। ये सिर्फ हेडलाइ है। इनसे गंभीरता से लेना बेवकूफी है।
रणवीर सिंह ने शरवरी-सनी के रिलेशनशिप का दिया था हिंट
भले ही शरवरी और सनी ने अपने रिलेशनशिप पर कोई बयान नहीं दिया हो। लेकिन रणवीर सिंह ने कॉफी विद करण में कहा था कैटरीना और विक्की डबल डेट पर शरवरी और सनी के साथ जाएंगे।
इससे पहले सनी ने अपने खास लोगों की सक्सेस पर खुशी जताई थी। शरवरी की मुंजा और विक्की की बैड न्यूज को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार रिस्पॉन्स मिला था। इस पर एक्टर ने कहा था जब आप अपने करीबी लोगों को बढ़ते हुए और उनके सपनों को पूरा होते हुए देखते हो। तो काफी खुशी होती है। उन्हें इनकी मेहनत का फल मिलते देख अच्छा लगता है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी कौशल की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में सनी के साथ तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में है।
