बॉलीवुड

पैप्स पर फिर भड़कीं Taapsee Pannu, बोलीं- 'आप चढ़िए मत...'

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू की फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा की स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग से तापसी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Taapsee Pannu (credit Pic: instagram)

Taapsee Pannu Angry Paps: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। फिल्म में तापसी के साथ सनी कौशल और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में तीनों स्टार्स ने शानदार काम किया है। फिल्म की स्क्रीनिंग में बॉलीवुड के तमाम सितारे शामिल हुए थे। फिल्म के स्क्रीनिंग से तापसी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक्ट्रेस पैपराजी पर भड़कते हुए नजर आईं। एक्ट्रेस को इस वजह से सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

वीडियो में एक्ट्रेस डरी हुई दिख रही हैं। एक्ट्रेस पैप्स से कहती हैं कि आप चढ़िए मत, आप ऐसे चढ़ेंगे तो मुझे डरा रहे हैं। एक्ट्रेस जब अपनी कार की तरफ जाने लगी तो बाकी कैमरा पर्सन्स ने एक्ट्रेस से माफी मांगी। कार में बैठने से पहले एक्ट्रेस ने थैंक्यू कहा। इस इवेंट के लिए तापसी ने रेड और ब्लैक आउटफिट पहना था।

पैपराजी पर भड़कीं तापसी पन्नू

एक्ट्रेस इससे पहले भी पैपराजी भी भड़क चुकी हैं। एक्ट्रेस ने अपने पुराने इंटरव्यू में इस बारे में बात की थी। उन्होंने बताया कि पैपराजी जब बहुत क्लोज आ जाते हैं या गाड़ी के पीछे फॉलो करते हैं तो मुझे ये चीजें पसंद नहीं आती है और इसके लिए मैं सॉरी नहीं बोलूंगी। ये चीजें मुझे फिल्में लाकर नहीं देंगी। मेरे काम मुझे फिल्में दिलाएंगी। मैं इससे मीडिया मानती भी नहीं हूं। ये बस आपकी फोटो इसलिए क्लिक करते हैं ताकि उनके पोर्टल पर आपकी फोटो दिखे। मीडिया के लोगों के पास यही काम नहीं है। फिर आई हसीन दिलरुबा के अलावा एक्ट्रेस अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में नजर आएंगी। फिल्म में अक्षय, तापसी, एमी विर्क समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन मुद्दसर अजीज ने किया है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article