बॉलीवुड

'Lahore 1947' नहीं होगा सनी देओल की फिल्म का टाइटल, मेकर्स ने बदलकर रखा 'Batwara 1947'?

'Lahore 1947' is Now 'Batwara 1947': राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी का टाइटल बदलकर अब 'बटवारा 1947' रख दिया गया है।

Image

Pic Credit: Instagram

'Lahore 1947' is Now 'Batwara 1947': सनी देओल इन दिनों फिल्म 'बॉर्डर 2' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 'बॉर्डर 2' की सफलता के बाद अब हरकोई सनी पाजी की फिल्म 'लाहौर 1947' का इंतजार कर रहा है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी सनी देओल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'लाहोर 1947' के टाइटल को बदलने की खबरें लंबे समय से आ रही थी। निर्माताओं को लग रहा था कि टाइटल में "लाहोर" शब्द शामिल करने से भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा तनाव के माहौल में परेशानी खड़ी हो सकती है। अब मीडिया में जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक मेकर्स ने इस मूवी के लिए नए टाइटल की तलाश कर ली है। तो चलिए सनी देओल स्टारर के नए टाइटल पर एक नजर डालते हैं।

बदला गया 'लाहौर 1947' का टाइटल...

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' का टाइटल बदलकर अब 'बटवारा 1947' रखा गया है। आमिर खान के बैनर तले बनी इस मूवी में 1947 में हुए भारत-पाकिस्तान के विभाजन की कहानी को दिखाया जाएगा। हालांकि टाइटल में हुए बदलाव को लेकर मेकर्स की ओर से कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। यह असगर वजाहत के नाटक 'जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जाम्या ए नई' पर आधारित है। (इसे भी पढ़ें: 'वेलकम 4' में हुई नाना पाटेकर, परेश रावल और अनिल कपूर की वापसी, सुनील शेट्टी ने कही ये बात)

सनी देओल की इस मूवी में प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह सहित कई कलाकारों को अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी का म्यूजिक दिग्गज ए.आर. रहमान ने तैयार किया है जबकि गीत विख्यात जावेद अख्तर ने लिखे हैं। 'बटवारा 1947' अब इस स्वतंत्रता दिवस के सप्ताहांत में रिलीज होने वाली है। इस मूवी के अलावा सनी देओल को आने वाले दिनों में फिल्म 'गबरू' और 'इक्का' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article