बॉलीवुड

Gadar 3 के लिए सनी देओल को मिलेगी 10 गुना ज्यादा फीस, मेकर्स ने खोला खजाना

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 17, 2023, 08:14 PM IST

Gadar 2: सनी देओल की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की है। फिल्म में एक्टर की दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गदर 2 के हिट होने के बाद मेकर्स ने एक्टर की फीस को बढ़ा दिया है। गदर 3 के लिए मेकर्स ने एक्टर को 10 गुना ज्यादा फीस देने का फैसला किया है।

Image

Sunny Deol (credit Pic: Instagram)

Gadar 2: सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। 23 सालों बाद फिल्म गदर: एक प्रेम कथा का सीक्वल रिलीज किया गया है। फिल्म में सनी के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में एक्टर ने दमदार एक्टिंग की है। अनिल शर्मा की फिल्म गदर 2 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। गदर 2 के बाद मेकर्स अब गदर 3 बनाने की प्लानिंग कर रहे हैं।

लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने गदर 3 के लिए सनी देओल की फीस को 10 गुना बढ़ा दिया है। एक्टर को गदर 2 के लिए 6 करोड़ रुपये मिले थे। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से साबित कर दिया कि वो बॉलीवुड के किंग है।

गदर 3 के लिए सनी को मिलेगी 10 गुना फीस

जी स्टूडियो ने फैसला किया है कि एक्टर को गदर 3 के लिए 10 गुना ज्यादा फीस दी जाएगी। इसका मतलब है कि सनी पाजी को गदर 3 के लिए 60 करोड़ रुपये मिलेंगे। इससे पहले सनी देओल ने गदर 2 के बाद फीस बढ़ाने पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए आपकी अदालत में जवाब दिया था। एक्टर ने कहा था कि प्रोड्यूसर आपको इतने पैसे तभी देता है जब उसे लगता है कि फिल्म उतनी कमाई कर लेगी। एक्टर ने आगे कहा कि मैंने कभी भी पैसों की वजह से कभी किसी फिल्म को मना नहीं किया है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article