बॉलीवुड

सनी देओल ने अपने करियर के बुरे दौर से गुजरने के बारे की बात, बोले 'मेरे लायक उस समय...'

Sunny Deol on His Career Lows: सनी देओल इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं, जिनके पास फिल्मों की कमी नहीं है। हाल ही में सनी देओल ने अपने करियर के मुश्किल दौर से गुजरने के बारे में बात की है।

Image

Pic Credit: Instagram

Sunny Deol on His Career Lows: 90 के दशक के सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी फिल्मों की बैक टू बैक सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। 'गदर 2' की सक्सेस के बाद से ही हरकोई सनी देओल के साथ काम करने के लिए बेताब हैं लेकिन एक वक्त ऐसा भी था, जब अभिनेता को बहुत कम फिल्में ऑफर हो रही हैं। हाल ही में न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सनी देओल ने अपने करियर के सबसे बुरे दौर से गुजरने के बारे में बात की। इस दौरान सनी पाजी ने कहा कि इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि सड़क हमेशा स्मूथ ही रहेगी।

करियर के मुश्किल दौर के बारे में सनी देओल ने की बात

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए सनी देल ने बताया, 'मैं बहुत सालों से इंडस्ट्री में हूं और ऐसी चीजें मैंने देखी हैं। मैंने हमेशा सभी से यह कहा कि मैं आज भी इंडस्ट्री में अपने काम की वजह से टिका हुआ हूं। आप किसी भी फील्ड में हों तो उतार-चढ़ाव होते रहेंगे लेकिन आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी और करते रहना चाहिए।' सनी पाजी ने आगे कहा, 'कई सालों की स्ट्रगल के बाद जब फिल्में अच्छा करती हैं तो आप किस्मत पर भरोसा करने लगते हैं। उससे पहले, आप सिर्फ यही सोचते रहते हैं कि मैं अपनी किस्मत खुद बनाऊंगा, मैं यह करूंगा, मैं वह करूंगा। एक व्यक्ति यही करता रहता है।' (इसे भी पढ़ें: Dhanush संग शादी की अफवाहों के बीच Mrunal Thakur ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं 'यह सही समय पर...')

सनी देओल ने यह भी कहा कि चीजें हमेशा बदलती रहती हैं। इंडस्ट्री भी काफी बदलती रही है। अभिनेता को लगता है कि उस दौरान में शायद उनके लायक कोई ऐसा सब्जेक्ट और चीज नहीं थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी देओल को हालिया रिलीज हुई 'बॉर्डर 2' में देखा गया है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस मूवी में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article