बॉलीवुड

Dhanush संग शादी की अफवाहों के बीच Mrunal Thakur ने दिया चौंकाने वाला बयान, बोलीं 'यह सही समय पर...'

Mrunal Thakur on Wedding: काफी समय से मृणाल ठाकुर को लेकर अफवाहें हैं कि धनुष को डेट कर रही हैं। हालांकि इन अफवाहों का सच सामने नहीं आया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान मृणाल ठाकुर ने शादी की प्लानिंग को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Mrunal Thakur on Wedding: बॉलीवुड से लेकर साउथ इंडस्ट्री में भी अपनी अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) अपनी पर्सनल के कारण लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। मृणाल ठाकुर को लेकर कई बार अफवाहें उड़ चुकी हैं कि वो साउथ सुपरस्टार धनुष (Dhanush) संग रिश्ते में हैं और जल्द ही उनसे शादी कर सकती हैं। मृणाल ठाकुर ने हमेशा ही धनुष को अपना अच्छा दोस्त बताया है। धनुष संग शादी की अफवाहों के बाद अब मृणाल ठाकुर ने हाल ही में न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। तो चलिए जानते हैं मृणाल ठाकुर ने क्या रिएक्शन दिया है।

शादी की खबरों पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी...

न्यूज एजेंसी से बात करते हुए मृणाल ठाकुर ने फ्यूचर में शादी करने को लेकर बड़ा बयान किया। जब मृणाल ठाकुर से शादी की प्लानिंग को लेकर बात की गई तो उन्होंने जवाब देते हुए बताया कि वो कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहती हैं। जब भी वो शादी करेंगी तो इसकी अनाउंसमेंट वो खुद करेंगी। मृणाल ठाकुर ने कहा, 'शादी की प्लानिंग की जा रही है। जब भी सही दिन, सही समय और सही इंसान मेरे जीवन में आएगा, मैं सबसे पहले अपने सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर इसकी अनाउंसमेंट कर दूंगी।' (इसे भी पढ़ें: Tu Yaa Main Box Office Collection Day 1: आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर ने पहले दिन ही तोड़ा दम, देखें आंकड़े)

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर को आने वाले दिनों में 'दो दीवाने शहर में' मवी में देखा जाएगा। इस मूवी में मृणाल ठाकुर के अपोजिट सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगी। इस मूवी का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। फिल्म को संजय लीला भंसाली के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म 20 फरवरी के दिन दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article