बॉलीवुड

Sunny Deol ने 'बॉर्डर 2' के लिए वसूली मोटी रकम, चुकाने में छूट जाएंगे मेकर्स के पसीने

Sunny Deol Fees for Border 2: बॉलीवुड के तारा सिंह यानी सनी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्टर जल्द ही फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने अच्छी खासी मोटी रकम भी वसूली है।

Image

'बॉर्डर 2' के लिए सनी देओल ने वसूली मोटी रकम

Sunny Deol Fees for Border 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सनी देओल (Sunny Deol) की 'गदर 2' ने मानो उनकी किस्मत खोल दी हो। इस मूवी के हिट होते ही सनी देओल के पास फिल्मों की कतार लग गई है। खास बात तो यह है कि सनी देओल 'गदर 2' के बाद अब 'बॉर्डर 2' (Border 2) लेकर दर्शकों के बीच दस्तक देने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी वह जल्द ही शुरू करेंगे। खास बात तो यह है कि सनी देओल ने इस मूवी के लिए मोटी रकम भी वसूली है।

'बॉर्डर 2' (Border 2) से जुड़े करीबी सूत्रों के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) ने फिल्म के लिए 50 करोड़ रुपये से ज्यादा फीस वसूली है। इस बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, "सनी देओल ने फिल्म के लइए 50 करोड़ रुपये फीस तो वसूली ही है। साथ ही उन्होंने एक बैकएंड प्लान भी बनाया हुआ है, जिसके तहत वह प्रोड्यूसर्स के साथ कुछ प्रोफिट साझा करेंगे। सनी देओल इस चीज के लायक भी हैं, क्योंकि बॉर्डर मूवी में उनकी मौजूदगी फिल्म को नई ऊंचाई पर ले जाएगी और खुद प्रोड्यूसर भी इस डील के साथ खुश हैं।"

2024 में शुरू होगी 'बॉर्डर 2' की शूटिंग

बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) फिल्म 'बॉर्डर 2' की शूटिंग 2024 में शुरू करेंगे। फिल्म स्टूडियोज का कहना है कि यह भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर मूवी होने वाली है। इस मूवी में सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना, एमि विर्क और आहान शेट्टी भी नजर आएंगे।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article