बॉलीवुड

Singham Again: शक्ति शेट्टी बनकर दुश्मनों की नींद हराम करेंगी Deepika Padukone, पोस्टर में दिखा नया अवतार

Deepika Padukone Look From Singham Again: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने नवरात्रि के खास मौके पर फिल्म 'सिंघम अगेन' से अपना धांसू लुक फैन्स के बीच जारी कर दिया है। फैन्स भी एक्ट्रेस को पुलिस ऑफिसर के किरदार में देखने के लिए बेकरार हैं। यह फिल्म रोहित शेट्टी बना रहे हैं।

Image

Deepika Padukone

Deepika Padukone Look From Singham Again: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली किस्त पर काम शुरू कर दिया है। कुछ समय पहले 'सिंघम अगेन' (Singham Again) के मुहरत से अजय देवगन, रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की कई पिक्स सामने आई थीं। हालांकि अक्षय कुमार पूजा के दौरान गायब रहे थे। ऐसे में नवरात्रि के खास मौके पर दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 'सिंघम अगेन' में हुई उनकी एंट्री को ऑफिशियल कर दिया है। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने फिल्म से अपना धांसू लुक भी शेयर किया है, जिसमें उन्हें पुलिस ऑफर की वर्दी पहने हुए देखा जा सकता है।

दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सिघंम अगेन' से अपने लुक को साझा कर दिया है। खाकी वर्दी पहनकर दीपिका पादुकोण एक अपराधी के ऊपर बंदूक रखकर हंसती नजर आ रही हैं। दीपिका पादुकोण ने जानकारी देते हुए बताया है कि वो फिल्म में शक्ति शेट्टी का किरदार निभाएंगी। दूसरी फोटो में दीपिका पादुकोण को हाथ में बंदूक पकड़े हुए देखा जा सकता है और उनके फेस पर चोट के निशान भी हैं। दीपिका पादुकोण पहली बार किसी फिल्म में पुलिस ऑफिसर का रोल निभा रही हैं।

बता दें, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' में एक बार फिर अजय देवगन को बाजीराव सिंघम के अवतार में देखा जाएगा। फिल्म में रणवीर सिंह भी 'सिम्बा' के रोल को दोहराते हुए दिखाई देंगे। दिलचस्प बात यह है कि अक्षय कुमार करीना कपूर भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article