बॉलीवुड

इस वजह से धीरे-धीरे खत्म हो रही है बॉलीवुड की धाक, सनी देओल से असली सच्चाई बताकर किया पर्दा फाश

Sunny Deol on Bollywood: अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म पुष्पा 2 ने हिंदी बेल्ड से सबसे ज्यादा कमाई की है। जिसके बाद से ही लोग अब बॉलीवुड फिल्मों की धाक पर सवाल खड़े करने लगे हैं। इस बीच अब गदर 2 एक्टर सनी देओल ने कारण बताते हुए इस बार पर जोर दिया कि बॉलीवुड में क्रिएटिविटी खत्म होने की क्या वजह है।

Image

Sunny Deol on Bollywood

Sunny Deol on Bollywood: बॉलीवुड फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने बॉलीवुड की खिल्ली उड़ाते हुए कमेंट किया कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 (Pushpa 2) जो एक तेलुगु फिल्म हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई है। सिर्फ इतना ही नहीं मूवी को पैन इंडिया सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस बीच अब सनी देओल (Sunny Deol) ने भी बॉलीवुड फिल्मों में क्रिएटिविटी के खत्म होने की बात पर जोर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं सनी देओल ने इसके पीछे के कारण के बारे में भी बात की है। सनी देओल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता हैं जिन्होंने इंडस्ट्री को लगातार मजबूत होते देखा है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office Day 4 (Hindi): 'क्यों पड़े हो चक्कर में कोई नहीं है टक्कर में' चौथे दिन पुष्पा 2 ने किया ये कारनामा

एक्टर ने पिछले दशकों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव होते हुए भी देखा है। हाल ही में वह मुंबई में एक इवेंट में नजर आए हैं। जहां उन्होंने दावा किया कि पॉवर का गलत इस्तेमाल करने वाले कॉरपोरेट बॉलीवुड में क्रिएटिविटी के कम होने की वजह बनते जा रहे हैं।

क्रिएटिविटी खत्म होने के लिए सनी देओल ने इन्हें ठहराया जिम्मेदार

सनी देओल और बॉबी देओल 9 दिसंबर को मुंबई में एक इंटरैक्टिव इवेंट में नजर आए हैं। बॉलीवुड में क्रिएटिविटी में गिरावट के लिए सनी ने इंडस्ट्री में कॉर्पोरेट्स की एंट्री जिम्मेदार ठहराया है। अपनी बात को विस्तार से बताते हुए, एक्टर ने कहा कि जब कॉर्पोरेट आए, तो वे क्रिएटिव लोग नहीं थे। वे सिनेमा के बारे में कुछ भी नहीं जानते थे इसलिए चीजें वैसे ही चलती रहीं जैसे वे करते थे। इसी के साथ ही सनी देओल ने कहा, 'तो इससे पूरा स्वाद बदलना शुरू हो गया, पूरा सिनेमा बदलना शुरू हो गया।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article