Shah Rukh Khan Calls Sunny Deol Before Watching Gadar 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल की 'गदर 2' (Gadar 2) ने बड़े पर्दे पर तूफान मचाकर रख दिया है। मूवी आए दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 'गदर 2' की जबरदस्त सफलता के लिए सनी देओल ने भी फैंस को शुक्रिया कहा था। 'गदर 2' की अपार सफलता के बीच शाहरुख खान ने भी सनी देओल संग अपनी सालों पुरानी दुश्मनी खत्म कर दी। उन्होंने न केवल फिल्म देखी, बल्कि इसे देखने से पहले सनी देओल को फोन भी किया था।
सनी देओल (Sunny Deol) ने जूम से बातचीत के दौरान शाहरुख खान संग हुई बातों का भी जिक्र किया। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने मूवी देखी है। उन्होंने मुझे फोन किया था और बधाइयां भी दीं। वो बहुत खुश थे। शाहरुख ने मुझसे कहा, "मैं बहुत खुश हूं और आप इस सफलता के लायक हैं।" मैं उनका शुक्रिया किया। इसके बाद मैंने उनकी पत्नी और बेटे से भी बात की। उन्होंने मुझे बताया कि वे मूवी देखने वाले हैं। उसके बाद उन्होंने 'गदर 2' (Gadar 2) देखी और ट्वीट भी किया। ये चीज बहुत ही खूबसूरत है।"
समय के साथ खत्म हुई शाहरुख खान और सनी देओल की दुश्मनी
बता दें कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सनी देओल (Sunny Deol) के बीच 'डर' के बाद से ही अनबन चल रही थी। लेकिन वक्त के साथ-साथ दोनों के बीच की दरार भी भर गई। इस बारे में बात करते हुए सनी देओल ने कहा, "मैंने भी उन्हें कई बार फोन कॉल किया है और अपनी राय भी साझा की है। पिछले मुद्दों की बात करें तो वो जो भी थे, मेरा मानना है कि समय के साथ सब चीज ठीक हो जाती है और हम आगे बढ़ जाते हैं। इसी तरह जिंदगी होनी भी चाहिए।"
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के अलावा करीना कपूर, सलमान खान, कंगना रनौत, कार्तिक आर्यन, विक्की कौशल और राजकुमार राव जैसे सितारों ने भी सनी देओल की 'गदर 2' की तारीफों के पुल बांधे थे।
