बॉलीवुड

OMG... सनी देओल को पसंद नहीं आई Bobby Deol की Animal, बोले 'फिल्म की कुछ चीजें मुझे ठीक नहीं...'

Sunny Deol on Bobby's Animal: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) की सुपरहिट फिल्म एनिमल (Animal) के बारे में बात की और कहा कि उन्हें एनिमल की सारी चीजें पसंद नहीं आई हैं। सनी के अनुसार बॉबी ने फिल्म में अच्छा काम किया है लेकिन ये जरूरी नहीं कि वो एनिमल की सारी चीजों से सहमत हों।

Image

Sunny Deol on Animal

Sunny Deol on Bobby's Animal: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जख्मी शेर सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) की एनिमल (Animal) देख ली है। सनी देओल ने मीडिया से इस फिल्म के बारे में बात की और कहा कि उन्हें एनिमल में बॉबी देओल का काम काफी पसंद आया है। सनी देओल के अनुसार फिल्म एनिमल में बॉबी का काम देखने वाला है लेकिन वो फिर भी इस फिल्म के कंटेंट से पूरी तरह से सहमत नहीं हैं। सनी पाजी ने कहा है कि वो निजी तौर पर कंटेंट से असहमत हैं, जो कि उनका हक है।

सनी देओल के अनुसार, 'मुझे बॉबी का काम काफी पसंद आया है। बॉबी हमेशा से ही अच्छा काम करता रहा है लेकिन अब वो लॉर्ड बॉबी बन चुका है। जहां तक बात रही फिल्म की तो मुझे ये अच्छी लगी है लेकिन मैं इसके कंटेंट से पूरी तरह से सहमत नहीं हूं। हालांकि ये मेरी निजी राय है और मुझे हक है कि मैं अपनी निजी राय शेयर कर सकता हूं। फिल्म के बाकी कलाकारों ने भी अच्छी एक्टिंग की है।'

बताते चलें कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वंगा की ब्लॉकबस्टर मूवी एनिमल की काफी आलोचना हुई है लेकिन दर्शकों ने इसे काफी अच्छा रिस्पांस दिया है। फिल्म एनिमल ने देश-दुनिया में 700 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर डाली है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का कारोबार करके ही उतरेगी। वैसे आपको रणबीर कपूर और बॉबी देओल की एनिमल कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article