Border 2 की अपार सफलता के बीच सनी देओल के हाथ लगी नई एक्शन-थ्रिलर फिल्म, साउथ की इस हसीना संग आएंगे नजर
- Authored by: आशना मलिक
- Updated Jan 26, 2026, 12:56 PM IST
Sunny Deol Got Action Thriller Movie Amid Success Of Border 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने हमेशा ही अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने की कोशिश की है। 'बॉर्डर 2' की अपार सफलता के बीच सनी देओल के हाथ हाल ही में एक्शन थ्रिलर मूवी लगी है।
फोटो क्रेडिट- सनी देओल इंस्टाग्राम
Sunny Deol Got Action Thriller Movie Amid Success Of Border 2: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है, जिसने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर भी धूम मचाई हुई है और तीन दिनों में ही इसके कलेक्शन का आंकड़ा 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है। 'बॉर्डर 2' की अपार सफलता के बीच सनी देओल के हाथ एक नई एक्शन थ्रिलर मूवी लगी है। इस फिल्म के साथ एक बार फिर से सनी देओल (Sunny Deol) बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ मारते दिखाई देंगे। वहीं मूवी में सनी देओल साउथ की एक पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ मुख्य भूमिका अदा करते दिखाई देंगे।
बॉक्स ऑफिस वर्ल्ड वाइड की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल (Sunny Deol) की इस अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर मूवी का ऐलान खुद फरहान अख्तर ने किया है। फरहान अख्तर और ऋतेश सिधवानी इस अपकमिंग मूवी के साथ पहली बार ए.आर मुरुगोदास के साथ कोलाबोरेशन करने वाले हैं। सनी देओल के साथ इस फिल्म में साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस ज्योतिका मुख्य भूमिका निभाएंगी और इस मूवी की शूटिंग फरवरी, 2026 में शुरू होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म का टाइटल 'एंथॉनी' हो सकता है, साथ ही ये मूवी एक्शन कॉप थ्रिलर होगी, जिसमें एक बार फिर से पुलिस फोर्स की ताकत देखने को मिलेगी। सनी देओल की ये एक्शन थ्रिलर मूवी उनका और फरहान अख्तर का पहला कोलाबोरेशन होगा। इससे पहले दोनों के पिता यानी धर्मेंद्र और जावेद अख्तर ने कई फिल्मों में साथ काम किया था।
बता दें कि सनी देओल (Sunny Deol) के खाते में इस वक्त बॉलीवुड की कई फिल्में मौजूद हैं, जिनके साथ वह बड़े पर्दे पर धूम मचाने के लिए तैयार हैं। इस लिस्ट में 'रामायण', 'लाहौर 1947', 'सफर', 'गबरू', 'अपने 2' और 'रामायण' से जुड़ी ही म्यूजिकल फिल्म शामिल है। सनी देओल की इन सभी फिल्मों का लुत्फ उठाने के लिए फैंस भी बेताब हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।