बॉलीवुड

'देशभक्ति का जुनून साफ दिखाई दे रहा है' इस दिन रिलीज होगा बॉर्डर 2 का टीजर, सनी देओल देश के दुश्मनों को सिखाएंगे सबक

Sunny Deol Film Border 2 Update: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा।

Image

pic credit- border 2 film poster

Sunny Deol Film Border 2 Update: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। आए दिन फिल्म को लेकर कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। अबतक सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक के लुक सामने आ चुके हैं। इस बीच बॉर्डर 2 के मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर कर सभी को एक्साइटेड कर दिया है। बॉर्डर 2 का ये पोस्टर इंटरनेट की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस पोस्टर के जरिए मेकर्स ने बताया है कि फिल्म का टीजर कब रिलीज होगा। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...

इस दिन रिलीज होगा बॉर्डर 2 का टीजर

बॉर्डर 2 के मेकर्स टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने चारों हीरोज का एक धमाकेदार ग्रुप पोस्टर रिलीज कर दिया। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी एक साथ चारों की आंखों में जंग का जोश, चेहरों पर देशभक्ति का जुनून साफ दिखाई दे रहा है। सनी देओल फिर वही पुराना वाला गुस्सा लिए खड़े हैं। बॉर्डर 2 के नए पोस्टर को देखते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। सबसे बड़ी खबर फिल्म का टीजर विजय दिवस के मौके पर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे आएगा। बता दें कि साल 1971 की जंग में मिली जीत और हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए टीजर लॉन्च होगा।

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

बताते चलें कि सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 पर सबकी नजरें टिकी हुई है। ये फिल्म 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि साल 1997 में फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ ने धमाल मचा दिया था। इस मूवी में सभी ने ऐसी एक्टिंग की थी कि लोग गदगद हो गए थे। अब लोग फिल्म बॉर्डर 2 को देखने के पलके बिछाए बैठे हैं। जानकारों का ये मानना है कि फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है। इस बारे में आपकी क्या राय है हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article