Sunny Deol Celebrates Birthday, Sings Song In Excitement: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सनी देओल का आज 68वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक सनी देओल को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। खास बात तो यह है कि सनी देओल की एक्साइटमेंट भी 68वें जन्मदिन पर सातवें आसमान पर नजर आई। उन्होंने न केवल बर्थडे के जश्न में जमकर पटाखे फोड़े, बल्कि खुद के लिए गाना भी गाया। सनी देओल (Sunny Deol) का बर्थडे सेलिब्रेशन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी सनी देओल को बधाइयां देते हुए नहीं थक रहे हैं।
सनी देओल (Sunny Deol) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से वीडियो साझा किया, जिसमें नजर आया कि बैकग्राउंड में 'आज जश्न मनाई जान के...' चल रहा था। वहीं सनी देओल के साथ मौजूद लोग पटाखे जला रहे थे। सनी देओल के साथ वीडियो में मौजूद लोगों ने उन्हें 'हैप्पी बर्थडे...' कहा, वहीं बाद में खुद सनी पाजी भी इस चीज में शामिल हो गए और बोले, "हैप्पी बर्थडे टू मी।" वीडियो में सनी देओल की खुशी का अलग ही स्तर नजर आया। उन्होंने कहा, "जन्मदिन की मुझे ढेर सारी बधाइयां।" सनी देओल का ये वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया।
सनी देओल (Sunny Deol) के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो को 75 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं बॉबी देओल ने भी इमोजी शेयर करते हुए सनी पाजी के वीडियो पर रिएक्शन दिया। बता दें कि सनी देओल जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर 'बॉर्डर 2' और नितेश तिवारी की 'रामायण' में नजर आने वाले हैं। सनी देओल की अपकमिंग मूवी 'बॉर्डर 2' 2026 में 22 जनवरी को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। वहीं उनकी फिल्म 'रामायण' की बात करें तो इस मूवी में वह हनुमान का किरदार अदा करते दिखाई देंगे। इन मूवीज में सनी देओल को देखने के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है।
