बॉक्स ऑफिस

Mirzapur The Movie Box Office Day 6: नहीं थम रही 'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई, इतना हुआ बिजनेस

Mirzapur The Movie Box Office Day 6: पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर 'मिर्जापुर: द मूवी' ने छठे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में कलेक्शन कर मेकर्स को खुश कर दिया है।

Image

'मिर्जापुर द मूवी' ने कमाए इतने करोड़ (Pic Credit: Instagram)

Mirzapur The Movie Box Office Day 6: गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी 'मिर्जापुर: द मूवी' बॉक्स ऑफिस से हिलने का नाम नहीं ले रही है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बैनर तले बनी इस क्राइम ड्रामा फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की तिकड़ी एक बार फिर अपने चर्चित किरदारों में धमाल मचा रही है। साल 2018 में शुरू हुई लोकप्रिय वेब सीरीज 'मिर्जापुर' की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को सिनेमाघरों में भी मिलता दिखाई दे रहा है। तो चलिए देखते हैं बुधवार के दिन इस मूवी ने कितने करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़े हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hanuman Ansh Cast Fees: शोभिनव सत्या की फीस ने चौंकाया, बाकी कलाकारों को मिली लाखों में रकम)

छठे दिन भी 'मिर्जापुर द मूवी' ने दिखाया दम

ओपनिंग वीकेंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'मिर्जापुर द मूवी' ने 93.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद वीकडेज में भी फिल्म की कमाई डबल डिजिट में बनी हुई है। यही वजह है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' जल्द ही 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल होने की ओर बढ़ रही है।

Sacnilk के शुरुआती अनुमानों के मुताबिक इस मूवी छठे दिन यानी बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 11.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन लगभग 137.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है। अगर यह मूवी इसी तरह कमाई करती रही तो यह ओपनिंग वीक में ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Bigg Boss 20: माही विज से 'भाभी' का टैग मिलने पर भड़कीं Aamrapali Dubey, दिया करार जवाब)

200 करोड़ के करीब पहुंची वर्ल्डवाइड कमाई

घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं बल्कि दुनियाभर में भी 'मिर्जापुर: द मूवी' का जलवा बरकरार है। फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई अब 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंचती नजर आ रही है। दूसरे वीकेंड में फिल्म के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल आने की उम्मीद है। हालांकि दूसरे वीकेंड में फिल्म को प्रियदर्शन की 'हैवान' से टक्कर मिलने वाली है। अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों में 'मिर्जापुर' को चुनौती दे सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article