Sunny-Bobby to Visit Dharmendra's Farmhouse: बॉलीवुड इंडस्ट्री दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। बताया जाता है कि धर्मेंद्र कई दिनों से बीमार भी चल रहे हैं। उन्हें हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया था। धर्मेंद्र के निधन के कुछ दिनों बाद उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके 90वें जन्मदिन पर देओल फैमिली दिवंगत अभिनेता के फार्महाउस पर जाने की प्लानिंग कर रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फैन्स को दिवंगत अभिनेता के परिवार से मिलने और उन्हें श्रद्धांजलि देने की अनुमति भी दी जा सकती है।
धर्मेंद्र के फार्महाउस पर जाएंगे सनी-बॉबी
हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार देओल फैमिली ने धर्मेंद्र की 90वीं जयंती को उनकी विरासत को श्रद्धांजलि देने का प्लान बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार फैमिली धर्मेंद्र के खंडाला स्थित फार्महाउस पर जाएगी और फैन्स को भी अनुमति दी जाएगी कि वो भी अभिनेता को श्रद्धांजलि दे पाएंगे। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने बताया सनी और बॉबी ने अपने पिता की विरासत सम्मान करने के लिए उनके फार्महाउस पर जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि सनी और बॉबी को लगता है कि कई फैन्स चाहते हैं कि उन्हें धर्मेंद्र से आखिरी बार मिलने या उन्हें देखने का मौका मिले। इसलिए वो फैन्स के लिए धर्मेंद्र के फार्महाउस के दरवाजे खुले रखने वाले हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। धर्मेंद्र के अलावा बाकी स्टारकास्ट ने फिल्म का प्रमोशन करना शुरू कर दिया है। इस मूवी में अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 दिसंबर के दिन रिलीज की जाएगी।
