Bigg Boss 19 Amaal Mallik Journey: गौरव खन्ना-तान्या मित्तल का सपना तोड़कर अपने हाथों में ट्रॉफी उठाएंगे अमाल मलिक, ये हैं खूबियां
- Authored by: ललित कुमार
- Updated Dec 4, 2025, 03:55 PM IST
Know why Amaal Mallik can be the winner: 'बिग बॉस 19' का फिनाले जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे दर्शकों के दिलों की धड़कन भी तेज हो रही हैं। आज हम अमाल मलिक के बारे में ऐसी बातें आपको बता रहे हैं, जो उन्हें इस ट्रॉफी को उठाने योग्य बनाती है।
Know why Amaal Malik can be the winner.
Know why Amaal Mallik can be the winner of BB 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के लोकप्रिय शो 'बिग बॉस' का इंतजार हर साल दर्शकों को रहता है। 'बिग बॉस 19' को देखने की बेताबी भी दर्शकों के अंदर साफ नजर आई। यह सीजन अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। मालती चाहर के बाहर होने के बाद मेकर्स को अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट के रूप में अपने 5 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इस सीजन में अमाल मलिक ने भी हिस्सा लिया और वो शुरुआत से लेकर टॉप 5 में शामिल होने तक हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहे। कई बार फैमिली से हुए विवाद को लेकर अमाल ने घर में चर्चा की, तो कई बार घरवालें भी उनके खिलाफ दिखाई दिए। इन सभी चीजों को झेलते हुए अमाल मलिक ने टॉप 5 फाइनलिस्ट में अपनी जगह बनाई। अमाल मलिक को लेकर काफी बज है कि वो इस सीजन के विनर बन सकते हैं। तो चलिए आज हम अपने इस वीडियो में आपको अमाल मलिक की वो 5 बातें बताने जा रहे हैं, जो उन्हें विनर की गद्दी तक पहुंचाती हैं।
कौन हैं अमाल मलिक
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे अमाल मलिक अपने परिवार से चल रहे विवाद के चलते खूब सुर्खियों में रहे। मेकर्स अपने शो को हिट बनाने के लिए एक ऐसे ही कंटेस्टेंट्स की तलाश में थे, जो चर्चा में रहा हो। बस फिर क्या था मेकर्स की नजर अमाल मलिक पर पड़ी। अमाल मलिक ने 8 साल की उम्र से म्यूजिक सीखना शुरू कर दिया था। बॉलीवुड में अमाल मलिक ने 'शूटिंग स्टार' और 'मरजावां' जैसी फिल्मों के लिए हिट गाने दिए हैं। इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फेसबुक और यूट्यूब पर भी उनके लाखों फॉलोवर्स हैं।
कैसा रहा है अमाल मलिक का अब तक का गेम
अमाल का सफर बेहद उतार-चढ़ाव भरा रहा है। वो जो असल में हैं, वहीं पर्सनालिटी उनकी शो में भी नजर आई। अमाल मलिक की यही छवि लोगों द्वारा पसंद की है। वे शो में सबसे ईमानदार, बेबाक और अनफिल्टर्ड कंटेस्टेंट साबित हुए। शुरुआत में नेगेटिव पब्लिसिटी झेली लेकिन बाद में उनका पॉजिटिव ग्राफ बढ़ता चला गया और उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अमाल मलिक ने अपने संगीत से घरवालों और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया। इतना ही नहीं अमाल ने लाइव परफॉर्मेंस, कंपोजिंग, रोस्टिंग और मिमिक्री भी की। उन्होंने शो में खुद को सिंगल-हैंडली कैरी किया। भाई अर्मान के फैमिली वीक विजिट के बाद अमाल के इमोशनल मोमेंट्स भी देखने को मिले। कुल मिलाकर वे शो के 'मेन कैरेक्टर' बने। उनकी स्ट्रॉन्ग पर्सनालिटी, इमोशनल और ट्रांसफॉर्मेटिव जर्नी ने अमाल मलिक को टॉप 5 में जगह दिलाई।
किन चीजों की मदद से पहुंचे Top 5 में पहुंचे अमाल मलिक
अमाल मलिक की जर्नी और उनके गेम प्लान की बात की जाए तो उनकी ऑथेंटिसिटी और ईमानदारी ने उन्हें 'बिग बॉस 19' के टॉप 5 फाइनलिस्ट में से एक बनाया। अमाल मलिक घर के हर मुद्दे पर खुलकर बोले, गलती मानी और अपने हक के लिए लड़े। शो में अमाल मलिक ने अपना टैलेंटेड दिखाने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उनके म्यूजिक, रोस्टिंग और एक्टिंग ने सबको इम्प्रेस किया। इतने ही नहीं अमाल मलिक का नेगेटिव से पॉजिटिव टर्न और मैच्योर बिहेवियर भी उन्हें यहां तक लाने में मददगार साबित हुआ।
अमाल मलिक की किन चीजों को दर्शकों ने किया इरिटेट
अमाल मालिक कई बार ऐसे चीजें करने से बार-बार बचे, जिससे उनके दर्शक इरिटेट ना हो लेकिन घर में रहकर इन चीजों को कंट्रोल करना इतना आसन नहीं होता है। अभिषेक बाजाज से फिजिकल फाइट, फरहाना भट्ट से खाना छीनना और अपशब्द का इस्तेमाल करना अमाल मलिक के भारी पड़ा। उनकी अग्रेसिव इमेज भी दर्शकों को ज्यादा पसंद नहीं। कई बार अमाल मलिक घर में डर्टी एब्यूज, स्लीपिंग और बैकबाइटिंग करने को लेकर चर्चा में रहे। अमाल मलिक की ये कमियां उनके खिलाफ जा सकती हैं।
जानिए अमाल मलिक के जीतने के कितने हैं चांसेज
कई चीजें होने के बावजूद अमाल मलिक को लोगों का भरपूर प्यार मिला है। नॉमिनेट होने के बाद भी लोगों ने अमाल मलिक को भर-भरके वोट दिए और उन्हें फिनाले तक पहुंचाया। फैंस और पूर्व विनर विंदू दारा सिंह समेत सेलेब्स ने अमाल मलिक का सपोर्ट किया है। उनके जर्नी वीडियो 'मास्टरपीस' बताया गया। हाउसमेंट्स ने प्रणीत को चुना लेकिन पब्लिक वोटिंग में अमाल लीड बने। 7 दिसंबर के दिन अगर अमाल मलिक 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी उठाते हैं तो यह उनके फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।