बॉलीवुड

'Border 2' और 'Gadar 3' बनने की अफवाहों पर आगबबूला हुए Sunny Deol, बोले 'मैं खुद बता दूंगा जब...'

Sunny Deol on 'Gadar 2' and 'Border 3': बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल ने आए दिन आ रहीं 'गदर 3' और 'बॉर्डर 2' बनने की खबरों पर रिएक्शन दिया है। अभिनेता ने बताया कि वो इस तरह की अफवाहों से तंग आ चुके हैं और जब भी फिल्म बनेगी तो वो खुद इसकी घोषणा करेंगे।

Image

Sunny Deol

Sunny Deol on 'Gadar 2' and 'Border 3': 90 के दशक के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इस समय 'गदर 2' (Gadar 2) के ब्लॉकबस्टर होने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। सनी देओल की 'गदर 2' बीते साल 11 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' को धूल चटा दी थी। फिल्म का कलेक्शन 524 करोड़ रुपये के पार रहा था। 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर साबित होने के बाद से ही सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर' और 'गदर 2' के सीक्वल को लेकर चर्चा तेज हो गई थी। इन फिल्मों के सीक्वल की अफवाह सुनकर सनी देओल भी तंग आ चुके हैं। अभिनेता ने कहा कि अगर ये फिल्में बनती हैं तो खुद इसकी अनाउंसमेंट करेंगे।

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सनी देओल (Sunny Deol) ने बताया कि 'गदर' रिलीज होने के बाद से ही इस तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। लोग अक्सर इन फिल्मों के अगले पार्ट के बारे में बात करते रहते हैं। सनी देओल खुद इन अफवाहों से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, 'हर दिन पार्ट 2 को लेकर अफवाहें सामने आती रहती हैं।' अभिनेता ने कहा कि अगर कोई भी बनती है तो वो खुद इस बात की घोषणा करेंगे लेकिन लोग अपनी ओर से ही बातें बनाते रहते हैं।

बता दें इस समय सनी देओल (Sunny Deol) अपकमिंग फिल्म 'लाहौर1947' की तैयारियों में व्यस्त हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं। सनी देओल स्टारर को आमिर खान के प्रोडक्शन तले बनाया जा रहा है। इसके अलावा सनी देओल के पास फिल्म 'सफर' भी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म में सलमान खान का भी कैमियो होगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article