Dharmendra Movie Ikkis: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी। जैसा की आपको मालूम है धर्मेंद्र के निधन को एक महीना बीत चुका है लेकिन अब भी परिवार और फैंस उन्हे याद करते नहीं थकते। वहीं धर्मेंद्र ने अंतिम सांस लेने से पहले फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग की थी जो अब बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसके लिए सभी काफी उत्साहित है। वहीं अब खबर आ रही है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी और बॉबी अपने पिता को एक ट्रिब्यूट देंगे लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।
रिपोर्ट्स हैं कि सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) पिता धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म 'इक्कीस' (Ikkis) की मुंबई में एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन करने वाले हैं। इसी हफ्ते ये स्क्रीनिंग रखी जाएगी जिसकी तारीख आना अभी बाकी है। रुमर्स हैं कि सनी और बॉबी पिता की मौत के बाद आखिरकार मीडिया से बातचीत करेंगे और स्पेशल ट्रिब्यूट देंगे। देखना काफी इमोशनल होगा क्योंकि पिता धर्मेंद्र की मौत के बाद पहली बार सनी और बॉबी मीडिया के कैमरों के सामने कुछ कहेंगे। साथ ही धर्मेंद्र को स्क्रीन पर देखना सिर्फ परिवार ही नहीं बल्कि फैंस के लिए काफी मुश्किल होने वाला है। 24 नवंबर को धर्मेंद्र (Dharmendra) का निधन हो गया था जिसके चलते पूरा बॉलीवुड इंडस्ट्री शोक में डूब गया। आज भी धर्मेंद्र की कमी इंडस्ट्री में सभी को खलती है।
वहीं फिल्म 'इक्कीस' के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने बताया था कि धर्मेंद्र ने अक्टूबर महीने में फिल्म का पहला पार्ट देखा था। जब तक वो दूसरा पार्ट देखते उनका निधन हो गया। बता दें फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र के अलावा जयदीप अहलावत, अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया नजर आएंगे। ये फिल्म 21वर्षीय सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जीवन पर आधारित है। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अरुण ने बहादुरी से दुश्मनों के 10 टैंक को ध्वस्त किया था। ऐसे में फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र ने अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभाई है।
