बॉलीवुड

सुनीता आहूजा ने इशारों में बताया किस एक्ट्रेस संग रहा गोविंदा का अफेयर, कहा- 'इन लड़कियों को एक शुगर डैडी चाहिए जो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 18, 2026, 08:27 PM IST

Sunita Ahuja on Govinda Affairs: बॉलीवुड में गोविंदा (Govinda) और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की पर्सनल लाइफ फिर से सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले सुनीता आहूजा ने एक इंटरव्यू में साफ कहा था कि वो गोविंदा को कभी माफ नहीं करेंगी। अब सुनीता आहूजा ने एक बार फिर बात की और इशारे में उस एक्ट्रेस का नाम दिया, जिसके साथ गोविंदा का अफेयर बताया जा रहा है।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Sunita Ahuja on Govinda Affairs: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर गोविंदा (Govinda) के कमबैक काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। गोविंदा को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। कभी गोविंदा की फिल्मों से जुड़ी, तो कभी पर्सनल लाइफ से जुड़ी। इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) एक इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान सुनीता आहूजा ने अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर बात ही। साथ ही साथ सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर पर भी जवाब दिया। इस दौरान सुनीता आहूजा ने कुछ ऐसा बोल दिया, जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं सुनीता आहूजा ने इंटरव्यू के दौरन क्या कहा है।

किसके साथ रहा गोविंदा का अफेयर?

एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर अपने इंटरव्यू को लेकर खबरों में आ गई हैं। MissMalini से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने कहा कि 'देखो मेरे बच्चे बड़े हो गए ना, मैंने हमेशा यही कहा है कि ये चीजें उन्हें परेशान करती हैं। मैं हमेशा कहती हूं कि ये तुम्हारी उम्र नहीं है। लेकिन आजकल की लड़कियां जो संघर्ष करने आती हैं, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए जो उनका खर्चा उठाए। चेहरा-मोहरा कुछ खास नहीं होता, लेकिन हीरोइन बनना चाहती हैं। तो फिर क्या उम्मीद करोगे?' उन्होंने आगे कहा, 'फिर क्या होता है, फंसा लेती हैं, फिर ब्लैकमेल करती हैं, समझे? ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं। लेकिन तुम थोड़े बेवकूफ हो, तुम 63 के हो गए हो। तुम्हारी एक अच्छी फैमिली है, सुंदर बीवी है, दो बड़े बच्चे हैं। इस उम्र में ये सब नहीं करना चाहिए। जवानी में किया तो ठीक है, जवानी में हम सब गलतियां करते हैं, लेकिन इस उम्र में नहीं। अब टीना की शादी करनी है, यश की करियर है, उस पर फोकस करो ना।' इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने गोविंदा से जुड़ी उस कथित महिला की तरफ इशारा करते हुए एक तीखी और विवादास्पद बयान दिया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने इंटरव्यूअर से पूछा, 'क्या आपका नाम कोमल है? ये नाम थोड़ा गड़बड़ है।' फिर हंसते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे कोमल नाम से नफरत है। इस नाम को बदल दो। एक लड़की है कोमल, कुछ XYZ... मुझे वो बहुत नापसंद है।'

ऐसा रहा साल 2025?

सुनीता आहूजा ने बातचीत में 2025 को अपना सबसे मुश्किल साल बताया। उन्होंने कहा कि 'पिछले साल हमारी पारिवारिक जिंदगी में काफी परेशानियां आई थीं। गोविंदा के बारे में भी कई ऐसी बातें सुनने को मिलीं, जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आईं। मैं हमेशा कहती हूं कि हर काम की एक उम्र होती है। 63 साल की उम्र में ऐसी चीजें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर जब बच्चे बड़े हो चुके हों। उम्मीद है कि 2026 में भगवान गोविंदा को सही रास्ता और समझदारी दें।'

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article