Sunita Ahuja and Govinda: साल 2025 बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की खबरों से छाया रहा। सभी को झटका तब मिला था जब शादीशुदा गोविंदा के अफेयर की खबर उड़ी। रुमर्स थे कि गोविंदा किसी मराठी एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। ये सुन सभी के रोंगटे खड़े हो गए थे। लेकिन अब खुद पति गोविंद के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर पत्नी सुनीता आहूजा ने चुप्पी तोड़ी। जी हाँ, सुनीता आहूजा के इस बयान ने अब सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। सुनीता ने पति गोविंदा के अफेयर पर सच की मुहर लगा दी है, पढिए पूरी खबर यहाँ।
ई टाइम्स से हुई बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने बताया कि उनके लिए साल 2025 काफी बुरा रहा। सुनीता कहती हैं, 'मैं 2025 को अपने लिए बहुत बुरा साल मानती हूं क्योंकि मैं गोविंदा (Govinda) के विवादों के बारे में सुन रही हूं कि उनका किसी लड़की के साथ अफेयर चल रहा है। मुझे पता है कि वह एक्ट्रेस नहीं है क्योंकि हसीनाएं ऐसे बुरे काम नहीं करतीं। वह उनसे प्यार नहीं करती, उसे सिर्फ उनका पैसा चाहिए। मैं चाहती हूं कि गोविंदा इन सभी विवादों को खत्म करें और 2026 में मेरा एक खुशहाल परिवार हो। मुझे उम्मीद है कि यह बहुत जल्द होगा। मुझे उम्मीद है कि गोविंदा को यह एहसास होगा कि उनके जीवन में सबसे महत्वपूर्ण तीन महिलाएं हैं उनकी मां, उनकी पत्नी और उनकी बेटी।'
समाज में चल रहे अफेयर पर भी सुनीता कहती हैं कि किसी को भी अपने जीवन में चौथी महिला रखने का अधिकार नहीं है। यह बात दुनिया के हर पुरुष पर लागू होती है, गोविंदा पर भी। मैं चाहती हूं कि ची ची अपने सभी चमचों को छोड़कर अपने काम पर ध्यान दें, क्योंकि वे भी उनके साथ सिर्फ पैसों के लिए हैं। हालांकि सुनीता के इस बयान से साफ हो गया है कि गोविंदा का अफेयर था। सुनीता आहूजा का ये बयान हर जगह वायरल हो रहा है। बता दें सुनीता और गोविंदा ने साल 1987 में शादी की थी।
