बॉलीवुड

IND vs ENG 5th Test: टीम इंडिया ने ओवल में रचा इतिहास तो सातवें आसमान पर पहुंच गए सुनील शेट्टी, मनाया भारत की जीत का जश्न

Suniel Shetty Video: भारत ने इंग्लैंड को ओवल में खेले गए पांचवें टेस्ट में 6 रन से हरा दिया है। सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने ये जीत हासिल की है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग टीम इंडिया को बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है।

Image

Pic Credit- Filmfare (instagram)

Suniel Shetty Video: भारत ने आज इतिहास रच दिया है। ओवल टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया है। इस जीत में पूरी टीम ने अपना योगदान दिया है। वहीं मोहम्मद सिराज ने अपनी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों बल्लेबाजों के छक्के छुड़ा दिए। ट्विटर पर टीम इंडिया ट्रेंड कर रही है। तमाम लोग टीम इंडिया को इस जीत के लिए बधाइयां दे रहे हैं। इस बीच सुनील शेट्टी का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देख आप गदगद हो जाएंगे।

सुनील शेट्टी ने मनाया भारत की जीत का जश्न

फिल्मफेयर (Filmfare) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस क्लिप में बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। सुनील शेट्टी ओवल स्टेडियम में भारत-इंग्लैंड का मैच देख रहे थे। जैसे ही टीम इंडिया जीती, सुनील की खुशी सातवें आसमान पर पहुंच गई। सुनील शेट्टी का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे है। बता दें कि सुनील शेट्टी के अलावा भी कई सितारे टीम इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं।

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

मालूम हो कि भारतीय टीम ने 6 रनों से जीतकर टेस्ट क्रिकेट में झंडा गाड़ दिया है। यह भारत की टेस्ट में सबसे कम रनों से जीत है। इससे पहले साल 2004 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 13 रनों से जीत हासिल की थी, जो उस समय की सबसे कम रनों की जीत थी। अब भारत ने नया रिकॉर्ड बनाया है। बताते चलें कि भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल को प्‍लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। उन्‍होंने 5 मैच की 10 पारियों में 754 रन बनाए।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article