बॉलीवुड

किंग शाहरुख खान को बेटी सुहाना खान ने खास अंदाज में किया विश, वायरल हुआ पोस्ट

Suhana Khan wish Shah Rukh Khan: बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर सभी लोग किंग खान को विश कर रहे हैं। इस बीच सुहाना खान ने भी अपने पिता शाहरुख खान को खास अंदाज में विश किया है। सुहाना खान का बधाई वाला पोस्ट इंटरनेट पर आते ही छा गया है।

Image

pic credit- suhana khan instagram

Suhana Khan wish Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने धूमधाम से अपना 60 वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौकै पर शाहरुख खान को सभी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया है। शाहरुख खान को अक्षय कुमार, फराह खान, कैटरीना कैफ और करीना कपूर खान ने विश किया है। इस बीच शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी खास अंदाज में अपने पिता को विश किया है। सुहाना खान का लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है सुहाना खान ने किंग खान को कैसे विश किया।

सुहाना खान ने पिता शाहरुख खान पर लुटाया प्यार

शाहरुख खान ने आज अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' का टाइटल पोस्टर अनाउंस कर दिया, जो 2026 में रिलीज होगी। बता दें कि शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी 'किंग' से बड़े पर्दे पर डेब्यू करने वाली हैं। हाल ही में सुहाना ने इंस्टाग्राम पर शाहरुख खान के जन्मदिन के खास पोस्ट में अपनी फिल्म 'किंग' में भूमिका की पुष्टि की। सुहाना खान ने 'किंग' के सेट से दो कॉफी मग्स की फोटो शेयर की। एक मग पर 'किंग' लिखा है, तो दूसरे पर 'किंग्स प्रिंसेस'। सुहाना ने कैप्शन में सिर्फ लिखा, 'हैप्पी बर्थडे।' यह फोटो साफ बताती है कि सुहाना खान फिल्म में शाहरुख खान की बेटी का रोल निभा रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि शाहरुख खान के फिल्म सुहाना खान के अलावा अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, अरशद वारसी, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे।

मन्नत की बालकनी पर नहीं आए शाहरुख खान

सुबह से ही शाहरुख खान के फैंस मन्नत के बाहर खड़े थे। सभी लोग शाहरुख खान की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे। हालांकि शाहरुख खान ने एक ट्वीट करके बताया कि वो बाहर बालकनी पर नहीं आ पाएंगे। उन्होंने लिखा, 'अधिकारियों ने सलाह दी है कि मैं बाहर नहीं आ पाऊंगा और आप सब प्यारे लोगों से मिल नहीं पाऊंगा जो मेरे लिए इंतजार कर रहे हैं। आप सबको दिल से माफी, लेकिन भीड़ नियंत्रण और सबकी सुरक्षा के लिए ऐसा करना पड़ रहा है।समझने के लिए शुक्रिया... सच मानो, मुझे तुम सबकी कमी तुमसे ज्यादा खलेगी।सबसे मिलने और प्यार बांटने का इंतजार था। लव यू ऑल...'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article