बॉलीवुड

अनन्या पांडे के बर्थडे पर सुहाना खान ने लुटाया प्यार, करण जौहर-करीना कपूर ने भी एक्ट्रेस को दी बधाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2025, 11:28 AM IST

Bollywood Stars Wish Ananya Panday on Her Birthday: एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) आज यानी 30 अक्टूबर को 27 साल की हो गई हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस को हर कोई बर्थडे विश करता नजर आ रहा है। बॉलीवुड स्टार्स ने भी एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई दी। तो चलिए...

Image

Image Source: Suhana Khan-Karan Johar Instagram

Bollywood Stars Wish Ananya Panday: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) ने आज अपना 27वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर फैंस से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक एक्ट्रेस को विश करते हुए नजर आ रहे हैं। कोई अनन्या पांडे की तस्वीरें शेयर कर रहा है, तो किसी ने एक्ट्रेस को अलग अंदाज में बर्थडे की बधाई दी। लेकिन सबका ध्यान सुहाना खान (Suhana Khan) और शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) की बर्थडे विश ने अपनी तरफ खींच लिया। तो चलिए जानते हैं अनन्या पांडे के बर्थडे पर कौन-कौन से सितारे उनको बर्थडे विश करते हुए नजर आ रहे हैं।

सुहाना खान ने लुटाया प्यार

सुहाना खान ने इंस्टाग्राम हैंडल से बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे के साथ दो कमाल की सेल्फी डालीं और उसके लिए प्यारा सा मैसेज लिखा है। इन दोनों तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तो वहीं शनाया कपूर ने भी बर्थडे गर्ल के साथ तस्वीर शेयर कर प्यार लुटाया है।

Image Source: Suhana Khan-Shanaya kapoor Instagram

Image Source: Suhana Khan-Shanaya kapoor Instagram

करीना-करण ने शेयर की धांसू तस्वीरें

करण जौहर (Karan Johar) ने भी अनन्या के लिए प्यारा सा बर्थडे विश डाला और एक्ट्रेस की मिडनाइट बर्थडे पार्टी की यादगार फोटो शेयर की। अनन्या ने कल रात जिम में वर्कआउट करके सेलिब्रेशन शुरू किया था, जबकि करण जौहर ने उसकी मिडनाइट पार्टी की वीडियो डाली, जिसमें वो अपने सबसे करीबी दोस्तों के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं। करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने भी अनन्या पांडे को प्यारी सी तस्वीर के साथ बर्थडे विश किया है।

Image Source: Karan Johar- Kareena kapoor Instagram

Image Source: Karan Johar- Kareena kapoor Instagram

इन स्टार्स ने भी किया विश

अनन्या पांडे को इन स्टार्स के अलावा बॉलीवुड के और भी सेलेब्स ने विश किया। इस लिस्ट में वरुण धवन (Varun Dhawan), सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), अहान पांडे (Ahaan Panday) समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है।

Image Source: Varun Dhawan-Sidharth malhotra Instagram

Image Source: Varun Dhawan-Sidharth malhotra Instagram

इन फिल्मों-सीरीज में नजर आएंगी अनन्या पांडे

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन बर्थडे विश के साथ-साथ अपनी अपकमिंग फिल्मों और सीरीज को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस लिस्ट में फिल्म तू मेरी मैं तेरा (Tu Meri Main Tera), चांद मेरा दिल (Chand Mera Dil) जैसी मूवीज में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो वेब सीरीज कॉल मी बे 2 (Call Me Bae) में धमाल मचाने वाली हैं। ये सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article