बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की वजह से Sudesh Berry ने गंवा दी थी 'Darr', सालों बाद किया बड़ा खुलासा

Sudesh Berry on Darr: हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान सुदेश बेरी ने बताया कि उन्हें फिल्म 'डर' ऑफर हुई थी लेकिन बाद में उन्हें बाहर कर शाहरुख खान को कास्ट किया गया।

Image

इस कारण 'डर' मूवी नहीं कर पाए थे सुदेश बेरी (Pic Credit: Instagram)

Sudesh Berry on Darr: बॉलीवुड अभिनेता सुदेश बेरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वो प्रधानमंत्री के पैर धोकर पानी पीना चाहते हैं। सुदेश बेरी का यह बयान इंटरनेट पर लगातार चर्चा में बना हुआ है। इतना ही नहीं सुदेश बेरी ने यह भी बताया कि उन्हें साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म 'डर' में राहुल मेहरा का रोल यश चोपड़ा ने ऑफर किया था। हालांकि इस किरदार को बाद में शाहरुख खान ने निभाया। यह एक पागल प्रेमी का किरदार निभाने के बाद शाहरुख खान को बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी जबरदस्त पहचान मिली थी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Jana Nayagan box office: 300 करोड़ी होने से इंच भर दूर है Vijay की फिल्म, देखें आंकड़े)

इस वजह से 'डर' का हिस्सा नहीं बन पाए थे सुदेश बेरी

सुदेश बेरी ने बताया कि 'बॉर्डर' से पहले उन्हें फिल्म 'डर' में एक बड़ा रोल ऑफर हुआ था। Accompany Akk के साथ पॉडकास्ट में सुदेश बेरी ने कहा, 'मुझे 'डर' में रोल ऑफर हुआ था। मेरे कपड़े तक तैयार हो गए थे। दूसरे किरदार को वो किसी बड़े स्टार को लेने वाले थे। पहले ऋषि कपूर का नाम था, फिर आमिर खान का नाम आया और आखिर में सनी देओल को लिया गया।' सुदेश के मुताबिक यश चोपरा ने बाद में अपना मन बदल लिया था। उन्हें लगा कि सनी देओल जैसे बड़े स्टार के सामने एक नए एक्टर को लेने का कोई फायदा नहीं होगा। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Yash संग इंटीमेट सीन पर Kiara Advani को ट्रोल करना पड़ा भारी, Huma Qureshi ने लगाई क्लास)

उन्होंने आगे कहा, 'इस मूवी के लास्ट में मेरा एक पंच सीन था। उसमें अगर मैं सनी देओल को मारता, तो ऐसा लगता कि एक बड़े स्टार को सुदेश बेरी मार रहा है। मैंने फिल्म अभी तक नहीं देखी। यश जी एक सच्चे फिल्ममेकर थे। उनकी जोश और जुनून की वजह से ही इतनी अच्छी फिल्में बनती थीं।' बताते चलें फिल्म 'डर' में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला को अहम रोल में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article