Subhash Ghai on Khalnayak Sequel: सुभाष घई बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स में एक हैं। सुभाष घई (Subhash Ghai) ने लगभग 30 साल पहले संजय दत्त की कल्ट क्लासिक फिल्म 'खलनायक' को डायरेक्ट किया था। अब 30 सालों बाद संजय दत्त ने 'खलनायक रिटर्न्स' ( Khalnayak Returns) की बड़ी घोषणा करते हुए धांसू टीजर भी जारी किया। इस टीजर में संजय दत्त (Sanjay Dutt) काफी खूंखार लुक में दिखाई दिए। कई लोगों को लग रहा था कि सुभाष घई दूसरे पार्ट का निर्देशन कर रहे हैं। अब सुभाष घई ने खुद यह खुलासा कर दिया है कि वो दूसरे पार्ट को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: King 100: 28 सालों बाद Tabu ने अपने एक्स Nagarjuna संग मिलाया हाथ, कभी थे इश्क के चर्चे)
'खलनायक रिटर्न्स' को डायरेक्ट नहीं करेंगे सुभाष घई
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सुभाष घई ने बताया कि वो भले ही 'खलनायक रिटर्न्स' को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं लेकिन वो इससे जुड़े रहेंगे। सुभाष घई ने कहा, 'संजू काफी सालों से खलनायक का सीक्वल बनाने के लिए बेताब थे। जेल में रहते हुए भी उन्होंने मुझे लैटर लिखा था कि अंकल मैं यह मूवी बनाना चाहता हूं। इसलिए मैंने उन्हें इसका कॉन्सेप्ट और कहानी भेजी। मैं यह कहना है कि कोई भी उस तरह फिल्म को बना नहीं सकता है, जिस तरह मैंने बताया था। (इसे भी पढ़ें: Akshay Kumar की 'Vedat Marathe Veer Daudle Saat' हुई बंद !! 2023 में 'टाइगर 3' से होने वाली टक्कर)
'खलनायक रिटर्न्स' में होगा सुभाष घई का कैमियो
सुभाष घई ने आगे कहा, 'मैं इसका रीमेक बनाना नहीं चाहता था। मैं 80 साल का हूं। संजू से मैंने कहा था कि अगर तुम इसे बनाने के लिए इतने बेताब हो तो इसे खुद प्रोड्यूस क्यों नहीं करते। मैं तुम्हारा क्रिएटिव प्रोड्यूसर बन सकता हूं। मुझे लगता है कि संजू इस मूवी के लिए बेहतरीन डायरेक्टर का चुनाव करेंगे। इसकी घोषणा भी जल्द की जाएगी। सुभास घ ने यह भी बताया कि संजू उनके लिए बेटे जैसे हैं। मैंने शाहरुख खान की 'ओम शांति ओम' में कैमियो किया था तो इस मूवी में भी मैं कर सकता हूं।
