Tabu's Next With Nagarjuna: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप अदाकाराओं में से एक तब्बू (Tabu) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि तब्बू ने अब फिल्म 'किंग 100' (King 100) की शूटिंग शुरू कर दी है। खास बात यह है कि तब्बू को इस मूवी में उनके एक्स और साउथ सुपरस्टार नागार्जुन (Nagarjuna) के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी का टाइटल 'किंग 100' इसलिए रखा गया है कि क्योंकि यह नागार्जुन की 100वीं फिल्म है। तब्बू और नागार्जुन को जोड़ी को 28 सालों के बाद बड़े परदे पर देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।
तब्बू संग नजर आएंगे नागार्जुन
तब्बू ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्लैपबोर्ड की फोटो शेयर यह कन्फर्म कर दिया है कि वो 'किंग 100' का हिस्सा हैं। एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग को शुरू कर दिया है। तब्बू इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। बताते चलें इस मूवी को नागार्जुन के बैनर 'अन्नपूर्णा स्टूडियोज' के तहत प्रोड्यूस किया जा रहा है। नागार्जुन और तब्बू की साथ में चौथी फिल्म होगी। (इसे भी पढ़ें: जयदीप अहलावत से लेकर पंकज त्रिपाठी सहित इन एक्टर्स को OTT से मिली पहचान, देखें लिस्ट)

Tabu-Nagarjuna
तब्बू और नागार्जुन ने साथ में कई फिल्में की हैं। 1996 की तेलुगू ब्लॉकबस्टर फिल्म 'Ninne Pelladata' दोनों ने साथ में की थी, जो कमर्शियल हिट साबित हुई थी। इस फिल्म को तेलुगू में 'बेस्ट फीचर फिल्म' का नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला था। उससे पहले तब्बू ने 'Sisindri' (1995) में एक छोटा सा कैमियो किया था। यह मूवी नागार्जुन द्वारा निर्मित थी। इस जोड़ी ने 1998 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'Aavida Maa Aavide' में एक बार फिर साथ काम किया। (इसे भी पढ़ें: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने 2 नई फिल्मों के लिए मिलाया हाथ, रमेश तौरानी द्वारा होंगी निर्मित)
'भूत बंगला' में नजर आ रही हैं तब्बू
वर्कफ्रंट की बात करें तो तब्बू को इन दिनों प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आ रही है। इस मूवी में अक्षय कुमार को अहम रोल में देखा जा रहा है। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और परेश रावल सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
