बॉलीवुड

Bollywood Throwback: इस टेनिस खिलाड़ी को डेट कर रही थीं श्रीदेवी, शादी से पहले ऐसे बिगड़ गई थी बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 12, 2022, 11:00 AM IST

ऐसा कहा जाता है कि बोनी कपूर से पहले श्रीदेवी ने टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को डेट किया और उनके अफेयर के बारे में काफी चर्चा होने लगी। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों की शादी की खबर सामने आईं।

Image

Bollywood Throwback: इस टेनिस खिलाड़ी को डेट कर रही थीं श्रीदेवी, शादी से पहले ऐसे बिगड़ गई थी बात

Bollywood Throwback Sridevi: हिंदी सिनेमा की श्रेष्ठ अदाकाराओं का जिक्र आता है तो श्रीदेवी का नाम उस लिस्ट में शीर्ष पर शामिल होता है। अपनी अदाकारी, नृत्य और सौंदर्य की बदौलत श्रीदेवी हिंदी सिनेमा की पहली महिला सुपरस्टार कहलाईं। उनकी एक झलक के लाखों दीवाने थे और जब 54 साल की उम्र में उनका निधन हो गया तो लाखों दिल टूट गए। आज श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वह दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। श्रीदेवी ने साल 1996 में जाने माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी।

ऐसा कहा जाता है कि बोनी कपूर से पहले श्रीदेवी ने टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को डेट किया और उनके अफेयर के बारे में काफी चर्चा होने लगी। कुछ समय डेट करने के बाद दोनों की शादी की खबर सामने आईं। कहा जाता है कि दोनों शादी करने वाले थे लेकिन आखिरी समय में श्रीदेवी ने उन्हें अस्वीकार कर दिया।

जितेंद्र और मिथुन संग जुड़ा नाम

श्रीदेवी का नाम कई सितारों के साथ जुड़ा। जितेंद्र और मिथुन चक्रवर्ती जैसे अभिनेताओं के साथ भी उनके अफेयर की चर्चा आम थी। मीडिया रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि मिथुन चक्रवर्ती के साथ उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी भी कर ली थी हालांकि कभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। दोनों के रिश्तों को लेकर खूब खबरें छपती थीं।

सबसे महंगी अदाकारा थीं श्रीदेवी

श्रीदेवी ऐसी अदाकारा थीं जिन्‍होंने अदाकारी से अपना मुकाम बनाया था। वह जितनी शानदार एक्‍टर थीं, उतनी ही लाजवाब डांसर भी थीं। श्रीदेवी ने साल 1996 में जाने माने फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की थी। बोनी कपूर से काफी प्रभावित थे और उन्‍हें फिल्म मिस्टर इंडिया में कास्‍ट किया था। उस वक्‍त श्रीदेवी ने 10 लाख रुपये फीस मांगी थी जिसे बोनी ने हंसते हंसते दे दिया था।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article