भारतीय फिल्मकार विक्रमादित्य मोटवानी ने अपनी अपकमिंग मूवी दादा का फर्स्ट लुक पोस्टर फैंस के साथ शेयर कर दिया है। इस फिल्म में राजकुमार राव भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली का किरदार प्ले करते दिखाई देंगे। फिल्म दादा के पोस्टर में राजकुमार राव सौरव गांगुली का आइकॉनिक लॉर्ड्स बालकनी का पोज करते दिखाई दे रहे हैं। लोगों को दादा का फर्स्ट लुक पोस्टर पसंद आया है लेकिन बड़ा सवाल ये है कि आखिरकार खुद सौरव गांगुली को ये कैसा लगा है? हमारे पास इसका जवाब है क्योंकि भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने इस पोस्टर पर पहला रिएक्शन दे दिया है। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Salman Khan से जुड़े हाउसिंग प्रोजेक्ट को लेकर हुआ कानूनी विवाद, कोर्ट ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब
Sourav Ganguly को कैसा लगा 'Dada' का फर्स्ट लुक पोस्टर
भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राजकुमार राव की फिल्म दादा का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है और अपने विचार साझा किए हैं। सौरव ने दादा के पोस्टर को बेस्ट बर्थडे गिफ्ट बताया है और कहा है कि इससे बेहतर गिफ्ट की उम्मीद उन्हें नहीं थी। सौरव गांगुली ने अपने पोस्ट में लिखा है, "ये सबसे बेहतरीन बर्थडे गिफ्ट है। राजकुमार राव मैं आपको स्टेट ड्राइव खेलते हुए देखने के लिए एक्साइटेड हूं।" Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: अयोध्या विवाद के बीच राम लला के दर्शन करने पहुंचे Anupam Kher, देखें VIDEO

Dad Movie Poster देखकर गदगद हुए सौरभ गांगुली, बोले "राजकुमार की स्ट्रेट ड्राइव..."
Dada पोस्टर की हो रही है ट्रोलिंग
फिल्म दादा का पोस्टर जब से रिलीज हुआ है, तब से ही इंटरनेट पर लोग इसे ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म दादा का पोस्टर बहुत ही खराब बना है। इसे देखकर ऐसा लग रहा है कि मेकर्स ने इसे कैनवा पर बना दिया है। एक फैन ने लिखा है, "विक्रमादित्य आपसे हमें अच्छे पोस्टर की उम्मीद थी। ये तो कैनवा पर बनाया गया लग रहा है।" तो वहीं दूसरे व्यक्ति ने लिखा है, "पोस्टर तो वाकई बहुत खराब है लेकिन कोई बात नहीं है। हम राजकुमार राव को दादा के रोल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।"
