उत्तर प्रदेश में स्थित भगवान राम की नगरी अयोध्या पिछले काफी दिनों से विवादों में चल रही है। अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ram Mandir) में हुई चंदा चोरी का मामला पिछले कई दिनों से लगातार खबरों में है, जिस कारण राम भक्तों के दिल आहत हैं। इस मामले में कई बड़े कदम उठाए गए हैं लेकिन उसके बाद भी राम भक्तों के दिल में एक कसक है कि उनके राम लला का चंदा कुछ लोग चोरी कर गए। विवादों के बीच में बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वो अयोध्या नगरी में राममय नजर आ रहे हैं। अनुपम खेर ने अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किए हैं और उनका आशीर्वाद लिया है। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Lock UPP 2: तलाक के बाद दोबारा शादी नहीं करेंगी आकांक्षा चमोला, अपना घर लेकर रहेंगी अलग; बोलीं- पति की छत...
Anupam Kher ने किए भगवान राम के दर्शन
बॉलीवुड कलाकार अनुपम खेर अयोध्या में अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने के लिए पहुंचे हैं। शूटिंग शुरू करने से पहले अनुपम खेर ने भगवान राम के दर्शन किए और राम मंदिर पहुंचकर राम लला की पूजा अर्चना की। जब अनुपम खेर मंदिर से बाहर आ रहे थे तब मीडिया ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया। अनुपम खेर को परिसर में देखकर फैंस भी उनके करीब पहुंच गए और उन्होंने एक्टर के साथ जमकर तस्वीरें लीं। अनुपम खेर ने भी फैंस को निराश नहीं किया और उनके साथ सेल्फी लेकर उनका दिल खुश कर दिया। Times Now NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Lock UPP 2: शिल्पा शिंदे से भिड़े Akanksha-Yogesh, बेड पर फेंका पानी; बोले- सीनियर मेरे जूते के नीचे...
बता दें अनुपम खेर बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर हैं, जो अपनी शानदार परफॉर्मेंसेज के लिए लोगों के बीच पहचाने जाते हैं। उन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया है और अपने हुनर का लोहा पूरी दुनिया में मनवाया है। अनुपम खेर जल्द ही अयोध्या में अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, जो अगले साल तक रिलीज होगी। फिल्म शुरू करने से पहले उन्होंने भगवान राम की आराधना की और उनका आशीर्वाद लिया है।
