बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा संग अफेयर की अफवाहों पर Sorab Bedi ने तोड़ी चुप्पी, बोले 'वो मेरी मेंटर...'

Sorab Bedi On Dating Rumours With Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा संग डांस करते हुए टीवी एक्टर सौरब बेदी का एक वीडियो इंटरनेट पर सामने आया था, जिसे देख लोगों ने इनके अफेयर की अटकलें लगानी शुरू कर दी थीं। जूम/टेली टॉक से बात करते हुए सौरब ने इन अटकलों को गलत बताया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Sorab Bedi On Dating Rumours With Malaika Arora: टीवी एक्टर सौरब बेदी का हाल ही में इंटरनेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा के साथ एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में सौरब बेदी को मलाइका अरोड़ा के साथ पार्टी करते हुए देखा गया। यह वीडियो वायरल होते ही लोगों ने सौरब बेदी को लेकर कयास लगाने शुरू कर दिए कि वो मलाइका अरोड़ा संग रिश्ते में हैं। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस वीडियो में दोनों एक-दूसरे को गले लगाकर डांस करते हुए नजर आए, जिसके बाद लोगों ने दोनों के अफेयर की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।

मलाइका संग नाम जुड़ने पर सौरब ने खोली जुबान

जूम/टेली टॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सौरब बेदी ने मलाइका अरोरा संग उनका जोड़ने की अटकलों पर निराशा जाहिर की। सौरब बेदी ने यह क्लियर कर दिया है कि दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच इससे ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने बताया कि वे पहली बार कैसे मिले थे। सौरब ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में उनके मेंटर्स डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता के माध्यम से उनकी मुलाकात मलाइका अरोड़ा से हुई थी। इसके बाद वो इस सर्किल में शामिल हुए। ऐसी पार्टियों में जाने लगे जहां मलाइका अरोड़ा भी मौजूद होती थीं। (इसे भी पढ़ें: गोविंदा-सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना आहूजा का खुलासा, बोलीं 'उतार-चढ़ाव आ रहे...')

सौरब बेदी ने यह भी बताया कि डेलनाज दारूवाला और वाहबिज मेहता की वजह से ही उन्हें मॉडलिंग डेज में रैंपवॉक करने का मौका मिला था। एक पार्टी में मलाइका से सौरब की मुलाकात उनकी मेंटर ने कराई थी। इसके बाद मलाइका और वो दोस्त बनते चले गए। सौरब ने आगे कहा, 'लोगों कई तरह की बातें बोलने लगते हैं। लोगों की किसी लड़की के बारे में बात करने से पहले दो बार सोचना चाहिए। यह चीजें किसी के भी दिमाग पर असर कर सकती हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए।' इस दौरान सौरब बेदी ने यह क्लियर कर दिया है कि उनका मलाइका अरोड़ा संग केवल दोस्ती का रिश्ता और कुछ नहीं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article