बॉलीवुड

Sonakshi Sinha की शादी को नहीं हुआ एक साल, अब इतने करोड़ रुपये में बिका 'हीरामंडी' एक्ट्रेस के सपनों का घर

Sonakshi Sinha Sells Her House: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का बांद्रा स्थित घर बिक गया है। इस घर को बेचने की खबरें सोनाक्षी सिन्हा की जहीर इकबाल के साथ हुई शादी के दो महीनों बाद ही आने लगी थीं।

Image

Sonakshi Sinha

Sonakshi Sinha Sells Her House: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। बीते साल सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। मुंबई में रजिस्टर मैरिज करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार पार्टी भी होस्ट की थी। शादी के दो महीनों बाद सोनाक्षी सिन्हा को लेकर खबरें आई थीं कि वो अपना बांद्रा स्थित घर बेच रही हैं। इस समय जो लेटेस्ट रिपोर्ट्स वायरल हो रही हैं उनके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने काफी मोटी रकम में घर बेचने की डील फाइनल की है।

इतने करोड़ में बिक गया सोनाक्षी सिन्हा का अपार्टमेंट

महाराष्ट्र इंस्पेक्टर जनरल की रजिस्ट्रेशन वेबसाइट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा का सी-फेसिंग घर लगभग 22.50 करोड़ रुपये में बिक गया है। यह डील इसी साल जनवरी में हुई थी। सोनाक्षी सिन्हा द्वार बेचा गया यह घर एमजे शाह ग्रुप द्वारा 81 ऑरेट प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह लगभग 391.2 वर्ग मीटर में फैला है। इस घर को लेकर 1.35 करोड़ रुपये का स्टम्प ड्यूटी लगी ही और 30 हजार में रजिस्ट्रेशन हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा ने इस घर को साल 2020 में लगभग 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा ने संजय लीला भंसली की वेब सीरीज 'हीरामंडी: द डायमंड बजार' में लीड रोल प्ले किया था। इस सीरीज में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी और इसमें मनीषा कोइराला, ऋचा चड्ढा और अदिती राव हैदरी सहित कई एक्टर अहम रील में नजर आए थे। अब आने वाले दिनों में सोनाक्षी सिन्हा को साउथ की फिल्म 'हरी हरा वीरा मल्लू' (Hari Hara Veera Mallu) मूवी में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article