बॉलीवुड

Sonakshi Sinha पहली बार मस्जिद में जाने पर हुईं बेहद खुश, पीछे से जहीर इकबाल बोले- धर्म परिवर्तन कराने...

Sonakshi Sinha Gets Excited For Visiting Mosque First Time: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपना व्लॉग शेयर किया है, जिसमें पहली बार मस्जिद में जाने पर सोनाक्षी सिन्हा बेहद खुश नजर आईं। वहीं उनकी एक्साइटमेंट के बीच ही जहीर इकबाल ने ऐसा कमेंट किया, जिसने सबका ध्यान खींचा।

Image

फोटो क्रेडिट- सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम

Sonakshi Sinha Gets Excited For Visiting Mosque First Time: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपनी जोड़ी से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून, 2024 में शादी रचाई थी। दोनों ने परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में कोर्ट-मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपने मजाकिया अंदाज के लिए खूब जाने जाते हैं। दोनों अकसर एक-दूजे से प्रैंक करते दिखाई देते हैं। कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल अबू धाबी घूमने गए थे, जहां से जुड़ी पोस्ट भी दोनों ने खूब साझा की। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अब अबू धाबी का व्लॉग यू-ट्यूब पर भी शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस पहली बार मस्जिद में जाने की बात से बेहद एक्साइटेड नजर आईं।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल, अबू धाबी प्रमोशनल ट्रिप पर गए थे। ऐसे में वहां रहते हुए कपल ने कई टूरिस्ट अट्रैक्शन का लुत्फ उठाया। वहीं मस्जिद में जाने की बात से सोनाक्षी सिन्हा बेहद एक्साइटेड हो गईं और बोलीं, "अबू धाबी टूरिज्म ने हमें शहर की खूबसूरती देखने के लिए बुलाया है। उन्होंने हमारे लिए कई प्रोग्राम रखे हैं और उनका पहला स्टॉप शेख जायद ग्रैंड मस्जित है। मैं बहुत एक्साइटेड हूं, क्योंकि ऐसा पहली बार होगा, जब मैं किसी मस्जिद में जाऊंगी। मैं मंदिर और चर्च में तो गई हूं, लेकिन मस्जिद कभी नहीं गई।" सोनाक्षी सिन्हा बात कर ही रही थीं कि तभी जहीर इकबाल ने हेटर्स से बचने के लिए सफाई पेश कर दी।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की बातों के बीच जहीर इकबाल ने कहा, "सफाई के लिए बता दूं कि मैं इन्हें धर्म परिवर्तन के लिए नहीं लेकर जा रहा हूं। हम यहां घूमने जा रहे हैं, क्योंकि ये बहुत खूबसूरत है। जैसे हम मंदिर जाते हैं और चर्च जाते हैं, वैसे ही मस्जिद जा रहे हैं।" उनकी बातें सुनकर सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का ये अंदाज देख फैंस भी उनपर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article