बॉलीवुड

जहीर इकबाल संग शादी के बाद उड़ीं प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'मैंने ये सब सुनना अब...'

Sonakshi on Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) की शादी को इस साल 23 जून के दिन 1 साल पूरा हो गया है। कई बार सोनाक्षी सिन्हा को लेकर प्रेग्नेंसी की अफवाहें सामने आ चुकी हैं। इन खबरों पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने चुप्पी तोड़ दी है।

Image

Sonakshi Sinha on pregnancy rumours

Sonakshi on Pregnancy Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने बीते साल 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की। जहीर इकबाल के साथ शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा को लेकर बार-बार ऐसी खबरें उड़ती रहीं कि वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इन खबरों पर सोनाक्षी सिन्हा ने कभी पब्लिक में खुलकर बात नहीं की। मगर अब सोनाक्षी सिन्हा ने बार-बार प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ दी है।

प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की डेटिंग की कई बार अटकलें लगाई गई थीं। अपने रिलेशनशिप को पब्लिक करने के बाद सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबरें भी आने लगीं। शादी के बंधन में बंधने के बाद सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ने लगीं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या सोनाक्षी सिन्हा प्रेग्नेंट हैं। इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि वो इस तरह की बातों को नजरअंदाज करना सीख चुकी हैं। इसलिए वो ऑफ-स्क्रीन खुशियों पर ध्यान देते हैं। वो इन चीजों को शांति से संभालती हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'निकिता रॉय' के प्रमोशन में लगी हुई हैं। इस मूवी का निर्देशन उनके भाई कुश सिन्हा ने किया है। 'निकिता रॉय' के जरिए कुश सिन्हा निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। फिल्म में परेश रावल और अर्जुन रामपाल सहित कई कलाकार भी मौजूद हैं। यह मूवी पहले 27 जून को रिलीज होने वाली थी। मगर एक दिन पहले मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट जारी की और बताया कि ये 18 जुलाई को सिनमाघरों में दस्तक देगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article