Sonakshi Sinha's Telugu Debut: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बोल्ड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने सलमान खान की सुपरहिट फिल्म 'दबंग' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में सोनाक्षी ने सलमान खान की पत्नी का किरदार निभाया था। इस फिल्म के सफलता के बाद सोनाक्षी दबंग गर्ल के नाम से मशहूर हो गईं। सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिलचस्प और बेहतरीन प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के बाद सोनाक्षी सिन्हा साउथ डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि वो जल्द तेलुगु सिनेमा में कदम रखने जा रही हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा टॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'दबंग' एक्ट्रेस ने पहले एक तेलुगु फिल्म में काम करने की इच्छा व्यक्त की थी लेकिन बाद में उन्होंने मना कर दिया था। हालांकि अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि सोनाक्षी सिन्हा को निर्देशक अनिल रविपुडी ने उन्हें अपनी फिल्म साइन करने के लिए राजी किया है। अनिल रविपुडी ने हाल ही में मुंबई का दौरा किया था और उन्हें स्क्रिप्ट दिखाई दी। अनिल रविपुडी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस फिल्म के साथ वह बालकृष्ण के फैन्स को इम्प्रेस करने की कोशिश करने वाले हैं। यह एक कमर्शियल फिल्म होगी। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और नंदमुरी बालकृष्णन को एक साथ बड़े परदे पर देखना दर्शकों के लिए बड़ा एक्सपीरियंस होगा।
वर्कफ्रंट की बात करें सोनाक्षी सिन्हा को आखिरी बार फिल्म 'डबल एक्सएल' में देखा गया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ हुमा कुरैशी भी लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के पास संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' भी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये नेटफ्लिक्स की अब तक की सबसे महंगी सीरीज में से एक है।
