बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के सबसे छोटे भाई सोहेल खान की कंडीशन लम्बे समय से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। कुछ दिनों पहले सोहेल खान एलायंस नाम के रिएलिटी शो में शामिल हुए थे, जिसके बाद से ही हर कोई पूछ रहा है कि उन्हें अचानक से क्या हो गया है? अगर बात बीती रात की करें तो सोहेल खान ने अपने घर पर गणेश पूजा का आयोजन किया था, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। इस पूजा समारोह के कुछ वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें सोहेल खान बहुत ही कमजोर दिखाई दे रहे हैं। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: "और कितनी मन्नत मांगेगा...?", Salman Khan ने गणेश पूजा के दौरान लिए Varun Sharma से मजे
Sohail Khan की तबियत को लेकर चिंतित हो उठे फैंस
बीती रात सोहेल खान ने गणेश पूजा का आयोजन किया था, जिसमें वरुण शर्मा, अर्पिता खान और सलमान खान जैसे कलाकार शामिल हुए। इस दौरान सभी ने जमकर मस्ती की और खूब डांस किया। इंटरनेट पर इस वक्त कई सारे डांसिंग वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें सोहेल खान बहुत ही कमजोर दिखाई पड़ रहे हैं। ये वीडियोज देखने के बाद हर कोई पूछ रहा है कि सोहेल खान की ऐसी हालत का जिम्मेदार कौन है? आप वायरल हो रहा वीडियो नीचे देख सकते हैं... TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Exclusive: सास Sharmila Tagore को डायरेक्ट करने में नर्वस थे Kunal Kemmu? बोले- 'उन्हें हल्के में नहीं ले सकता था'
Salman Khan भी शामिल हुए पूजा समारोह में
सोहेल खान द्वारा रखी गई गणेश पूजा में बॉलीवुड के कई सितारे दिखाई दिए। इसमें सलमान खान भी नजर आए, जो कैजुअल लुक में पहुंचे थे। सलमान खान इन दिनों बेहद कूल अवतार में दिखाई दे रहे हैं, जिस कारण वो चर्चा में हैं। बीती रात भी भाईजान का कूल लुक ही नजर आया, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फैंस लगातार कमेंट में लिख रहे हैं कि भाईजान जल्द ही सोहेल खान की मदद करेंग, जिसके बाद वो पहले की तरह दंतुरुस्त हो जाएंगे।
