Kunal Kemmu on Working With Sharmila Tagore: बॉवुड एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू (Kunal Kemmu) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) को लेकर चर्चा में हैं। ये फिल्म उनके निर्देशन करियर का अगला बड़ा कदम है, लेकिन इस प्रोजेक्ट को लेकर उनके लिए सबसे खास बात कुछ और है। दरअसल, फिल्म में उनकी सास और दिग्गज एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) भी नजर आएंगी। अब इन सब के बीच कुणाल खेमू का Zoom को दिया इंटरव्यू सामने आया है। इस दौरान उन्होंने शर्मिला टैगोर के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया है। तो चलिए जानते हैं कुणाल खेमू ने क्या खुलासा किया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:'हर बार ऐसे कपड़े...' गणपति सेलिब्रेशन में डीप नेक ब्लाउज पहनना Disha Patani को पड़ा भारी
कुणाल खेमू ने किया ये खुलासा
कुणाल खेमू ने Zoom से बात करते हुए कहा कि ''एक दिन सोहा मुझसे कह रही थीं कि ‘अम्मा तुम्हारी फिल्म में कैमियो करना चाहती हैं।’ उन्होंने ‘मडगांव एक्सप्रेस’ (Madgaon Express) के बारे में कुछ अच्छी बातें सुनी थीं और कहा था, ‘मैं भी कोई मजेदार फिल्म करना चाहती हूं।’ फिर उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हारी अगली फिल्म में कैमियो करना चाहती हूं।’”
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Salman Khan को Preity Zinta ने बताया 'बॉस', बॉलीवुड में वापसी पर कही ये बात - Exclusive
शर्मिला टैगोर को फिल्म के लिए कैसे मनाया?
कुणाल ने आगे बताया, “सच कहूं तो फिल्म में उनके लिए एक जगह थी और मैं इसे हल्के में नहीं लेना चाहता था। मैंने उनसे इस उम्मीद में बात की कि शायद वो कहेंगी कि ‘मैं तो मजाक कर रही थी, तुम्हें क्या हो गया।’ मैंने उनसे कहा, ‘अम्मा, मेरी फिल्म में एक कैमियो है और मैं चाहता हूं कि आप वो करें।’ उन्होंने पूछा, ‘तुम्हारी फिल्म किस बारे में है?’ उस वक्त मैंने सोचा, बाप रे, अब तो मुझे ऑडिशन देना पड़ेगा। लेकिन उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हारे साथ मजाक कर रही थी, बिल्कुल करूंगी।’ वो इतनी अच्छी थीं कि आईं और उन्होंने वो सीन किया। ये मेरे लिए एक ऐसी उपलब्धि थी, जिसका मुझे खुद भी नहीं पता था कि मैं कभी हासिल करना चाहता हूं। लेकिन अब मेरी प्रोफाइल में ये लिखना बहुत अच्छा लगता है कि मुझे महान शर्मिला टैगोर के साथ ‘एक्शन’ और ‘कट’ बोलने का मौका मिला।”
कुणाल खुद को जमीन से जोड़े रखना चाहते हैं
‘वाइब’ के निर्देशक कुणाल खेमू ने ये भी माना कि फिल्म रिलीज होने से पहले उन्हें इतना प्यार मिल रहा है और वो इस जगह पर हैं, इसे लेकर वो बहुत खुश हैं। हालांकि, उन्होंने कहा, "मैं ये भी जानता हूं कि बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी आती है, इसलिए मैं इसे बिल्कुल हल्के में नहीं लेता। मेरे लिए यह एक तरह का अच्छा दबाव है, जो मैं खुद पर डालता हूं, ताकि जमीन से जुड़ा रहूं और वही करता रहूं जो मैं करना चाहता हूं। अपने दिल और अपनी सोच की सुनता रहूं और यह कोशिश करता रहूं कि दर्शकों को निराशा न हो। साथ ही मैं इंडस्ट्री में पहले से काम कर रहे किसी भी इंसान को कम नहीं आंकना चाहता, क्योंकि मुझे लगता है कि कॉमेडी करना बहुत मुश्किल है। कभी-कभी ऐसा समय आता है जब लोगों को मेरी बात पसंद आ रही होती है। हो सकता है आगे चलकर ऐसा समय आए जब लोग कहें... लेकिन जैसा मैंने कहा, हर कोई मेहनत करता है। कोई भी जानबूझकर ऐसा कुछ नहीं करना चाहता जो काम न करे। कोई भी खुद को नाकामयाबी के लिए तैयार नहीं कर रहा होता।”
