Palash in legal trouble: जाने-माने सिंगर पलाश मुच्छल (Palash Muchhal) क्रिकेटर स्मृति मंधाना के साथ कैंसिल हुई शादी के चलते चर्चा में बने हैं। स्मृति मंधाना से अलग होने के बाद अब एक बार फिर पलाश मुच्छल कानूनी पचड़े में फंस गए हैं। पलाश के खिलाफ कथित तौर पर स्मृति मंघाना (Smriti Mandhana) की दोस्त पर जातिवादी टिप्पणी करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया गया है। सांगली शहर पुलिस स्टेशन में यह मामला गंभीर धाराओं के तहत मामला पलाश पर दर्ज किया गया है। पुलिस ने अब आगे की जांच शुरू कर दी है। पलाश पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप लगा है। आइए जानते हैं आखिर यह मामला किया है। (इसे भी पढ़ें: 'Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai' और 'Peddi' का होगा क्लैश, जान्हवी के कमेंट का वरुण ने रिप्लाई)
पलाश पर दर्ज हुआ केस
TV9 मराठी की एक रिपोर्ट के मुताबिक पलाश मुच्छल के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत सांगली के रहने वाले और स्मृति के बचपन के दोस्त विज्ञान प्रकाश माने ने दर्ज कराई है। इस शिकायत में पलाश पर आरोप लगा है कि ये घटना 22 नवंबर को सांगली-आष्टा सड़क पर स्थित एक टोल प्लाजा पर हुई थी। विज्ञान प्रकाश माने ने बताया कि पलाश से बहस के दौरान उन्होंने जाति-आधारित अपमानजनक कमेंट्स किए। पुलिस ने SC/ST एक्ट लगाते हुए धारा 3(1) के साथ-साथ धारा 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले की आगे की जांच पुलिस कर रही है। (इसे भी पढ़ें: 'शक्तिमान' के लिए परफेक्ट हैं Ranveer Singh, मुकेश खन्ना के फैलसे पर 'तमराज किलविश' का दो टूक बयान)

Palash-Smriti
पलाश ने वापस नहीं किए उधार लिए हुए 25 लाख
यह मामला फाइनेंसियल डिस्प्यूट से भी जुड़ा हुआ है। पुलिस ने बताया कि कथित तौर पर पलाश ने एक फिल्म प्रोडक्शन प्रोजेक्ट के लिए विज्ञान माने से 25 लाख उधार लिए थे। इस रकम को लौटाने की अवधि 6 महीने थी, जब विज्ञान ने पलाश से पैसे वापस मांगे तो यह बहस शुरू हुई। माने ने इस मुद्दे को फिर से उठाया, जिसके कारण दोनों के बीच बहस हो गई। इस शिकायत में पलाश पर 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी का भी आरोप लगाया है। 6 महीने का वादा किया गया था लेकिन 2 साल हो गए हैं और पैसे वापस नहीं किए और ना ही फिल्म बनी।
