बॉलीवुड

नफरत है इससे...सिंगर अरमान मलिक ने दो बीवियों वाले यूट्यूबर अरमान को जमकर लताड़ा, नाम खराब करने का लगाया है आरोप

  • Authored by: अवनी बागरोला
  • Updated Feb 28, 2023, 01:58 PM IST

हिंदी सिनेमा के मशहूर सिंगर अरमान मलिक इन दिनों युट्यूबर और दो पत्नियों वाले अरमान मलिक से बेहद खफा हैं। सिंगर ने ट्वीट के माध्यम से संदीप उर्फ अरमान पर उनके नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। आरोप के जवाब में यूट्यूबर ने भी जमकर अपना पक्ष रखा है।

Image

Singer Armaan Malik accuses Youtuber Armaan Malik

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगर अरमान मलिक ने युट्यूबर अरमान को ट्विटर पर लगाई जमकर फटकार।
  • यूट्यूबर पर लगा है, पॉपुलैरीटी के लिए नाम चोरी करने का इल्जाम।
  • दोनों पक्षों में शुरु हुई जमकर बयानबाजी, दिए मुंह तोड़ जवाब।

Armaan Malik on Youtuber Armaan: सिनेमा और सोशल मीडिया के बीच के लोगों में अक्सर कहा सुनी होती रहती है। ऐसा ही कुछ बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरमान (Armaan Malik) मलिक और दो बीवियों वाले युट्यूबर (Youtuber) अरमान मलिक के बीच हुआ है। अपनी सोलफुल गायकी से दुनिया भर में लाखों का फैन बेस रखने वाले अरमान मलिक इन दिनों कुछ खफा खफा हैं। उनकी ये नाराजगी सोशल मीडिया इन्फ्यूजर (Social Media Influencer) अरमान से है। दरअसल सिंगर अरमान मलिक का इल्जाम है कि, पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए यूट्यूबर ने उनके नाम पर अपना प्रोफेशनल नाम रख लिया। यूट्यूब पर 2.5 मिलियन सब्सक्राइबर्स वाले अरमान मलिक व्लॉग/रील बनाने और दो बीवियों के पति होने के लिए अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। सिंगर अरमान ने ट्विटर के माध्यम से अपना गुस्सा जताया और यूट्यूबर को जमकर फटकार लगाई।

खफा हैं अरमान

हिंदी सिनेमा में अपनी बेहतरीन सिंगिंग से अरमान मलिक ने बड़ा नाम कमाया है। बॉलीवुड ही नहीं वे जल्द ही हॉलीवुड पर भी अपनी आवाज़ का जादू दिखाने जा रहे हैं। हालांकि इन दिनों अरमान अपने नाम का गलत इस्तेमाल होने की वजह से बेहद गुस्से में हैं। बता दें कि अरमान ने ट्वीट के माध्यम से मीडिया और यूट्यूबर अरमान मलिक का डांट लगाई है। अरमान का आरोप है कि, जब भी गूगल पर यूजर्स उनका नाम सर्च करते हैं। तो उनके बजाय दो बीवियों के पति अरमान की प्रोफाइल झलकने लगती हैं।

यूट्यूबर को कटघरे में खड़ा कर सिंगर अरमान ने ट्वीट में अपने दिल की भड़ास निकाली। अरमान के कहा कि, 'मीडिया में इन्हें अरमान मलिक बुलाना बंद करो। क्योंकि उनका असली नाम ‘संदीप’ है और भगवान के लिए मेरे नाम का गलत इस्तेमाल न करें। सुबह उठते ही अपने नाम से जुड़ी अजीबो गरीब खबरें देखने से मुझे नफरत हो गई है। अब तो इस तरह की किसी भी न्यूज़ से घिन आती है।'

यूट्यूबर ने दिया मुंह तोड़ जवाब

सिंगर अरमान के ट्वीट का जवाब देते हुए, यूट्यूबर अरमान मलिक ने अपने व्लॉग के माध्यम से मुंह तोड़ जवाब दिया। अरमान ने अपने जवाब में कहा कि, ‘शायद इस बात से कई तरह के विवाद खड़े हो। लेकिन हम अपनी जगह पर बिल्कुल सही हैं। बता दें कि इस दुनिया में एक नाम के करोड़ों लोग हो सकते हैं। और अगर आपको लगता है कि मैंने आपका नाम सुनकर अपना नाम रखा है। तो बता दूं कि मैं आपसे 5 साल बड़ा हूं और संदीप और अरमान दोनों ही मेरे घर के नाम हैं’। वीडियो में यूट्यूबर अरमान ने ये भी साफ किया कि, उन्हें अरमान की उनसे घिन आने वाली कितनी ज्यादा बुरी लगी है।

अवनि बागरोला
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article