टीवी मसाला

Dipika Kakar की ननद सबा इब्राहिम भी शादी के 3 महीने बाद हुईं प्रेग्नेंट? फैंस ने जमकर दी बधाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 28, 2023, 08:35 AM IST

Saba Ibrahim Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सबा के यूट्यूब व्लॉग को देखने के बाद फैंस उम्मीद जता रहे हैं कि वह प्रेग्नेंट हैं। खुद दीपिका कक्कड़ भी जल्द ही मां बनने वाली हैं।

Image

Dipika Kakar and Saba Ibrahim

KEY HIGHLIGHTS
  • सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी की खबरें हुई वायरल।
  • टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी प्रेग्नेंट हैं।
  • बीते काफी दिनों से सबा की तबीयत खराब चल रही है।

Saba Ibrahim Pregnancy: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही उनके घर छोटे बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। अब उनके परिवार और फैंस के लिए एक और बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। दीपिका की ननद सबा इब्राहिम की प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया है। सबा इब्राहिम की शादी लगभग 3 महीने पहले 9 नवंबर 2022 को ही हुई थी। सबा की शादी में दीपिका और उनके पति शोएब इब्राहिम काफी इमोशनल नजर आए थे।

सबा इब्राहिम सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और यूट्यूब पर अपनी वीडियो के साथ फैंस के साथ कनेक्ट में रहती हैं। हाल ही में सबा ने अपने ब्लॉग में बताया कि उनके पीरियड मिस हो गए हैं। जिसके बाद से ही सभी फैंस उनकी प्रेग्नेंसी के आसार लगा रहे हैं।

क्या सच में प्रेग्नेंट हैं सबा इब्राहिम?

सबा इब्राहिम ने अपने ताजा व्लॉग में खुलासा किया कि बीते काफी दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही है। इस बार तो उनके पीरियड्स की डेट भी मिस हो गई है। वह अपने सास-ससुर और पति के साथ उमराह के लिए जाने वाली थीं, हालांकि उनकी तबीयत खराब होने की वजह से सभी को अपना प्लान कैंसिल करना पड़ा है। पीरियड्स मिस होने की वजह से वह मुंबई में अपना फुल बॉडी चेक-अप के लिए आई हैं।

इसके साथ ही सबा ने अपने व्लॉग में बताया कि उन्हें पहले PCOS के सिम्पटम्स रह चुके हैं। हालांकि, उन्होंने तब यह ठीक हो गया था और फिर अब अचानक से दोबारा ये सब होने की वजह से वह काफी परेशान हैं। पीरियड्स मिस होने की वजह जानने के लिए वह मुंबई आई थीं और उनका फुल चेकअप हुआ है।

सबा के चेक अप के बाद रिपोर्ट्स में क्या आया है यह उनके अगले व्लॉग में पता चलेगा। फैंस बड़ी बेसब्री से सबा के अगले व्लॉग का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सबा इब्राहिम अपने प्रेग्नेंसी की खुशखबरी सुनाने वाली हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article