बॉलीवुड

Sikandar: टूटी हड्डियों के साथ सलमान खान ने शूट किया बम बम भोले गाना?

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी सिकंदर (Sikandar) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जिसके अनुसार, सलमान खान ने बम बम भोले (Bum Bum Bhole Song) गाना रिब इंजरी में शूट किया था। इस इंजरी की वजह से सलमान खान को काफी दर्द हो रहा था लेकिन उन्होंने आराम करने की जगह काम करना चुना।

Image

Salman Khan Sikandar Song Injury

अगर आप सलमान खान (Salman Khan) के फैन हैं तो आपको फिल्म सिकंदर का इंतजार तो होगा ही। इस फिल्म को एआर मुर्गदास ईद 2025 पर रिलीज करेंगे और इसमें अदाकारा रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फिल्म सिकंदर (Sikandar) का होली सॉन्ग बम बम भोले कुछ दिनों पहले ही दर्शकों के सामने आया था, जिसमें वो यंग दिनों की याद दिलाते दिखाई दिए थे। इस वक्त बम बम भोले गाना लोगों की जुबान पर है और कोई इस पर झूम रहा है। हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि भाईजान ने ये गाना रिब इंजरी के दौरान शूट किया था, जिसमें उन्हें बहुत ज्यादा पेन हो रहा था।

सलमान खान के एक फैन पेज ने बम बम भोले (Bum Bum Bhole Song) गाने के दौरान की कुछ फोटोज और वीडियो शेर की है, जिसमें बताया गया है कि कुछ वक्त पहले भाईजान कैसे रिब इंजरी की वजह से परेशान थे और दर्द में कराह रहे थे। पोस्ट में लिखा गया है कि भाईजान ने इतने दर्द में भी बम बम भोले गाना शूट किया और फैंस को ईदी देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस पोस्ट के नीचे फैंस लिख रहे हैं कि इस उम्र में भी भाईजान की कमिटमेंट देखकर यह कहा जा सकता है कि वो कितनी मेहनत करते हैं ताकि उनके फैंस को खुशी मिले।

अगर फिल्म सिकंदर की बात करें तो इसे देखने के लिए सिर्फ भाईजान के फैंस ही नहीं बल्कि आमिर खान भी एक्साइटेड हैं। आमिर खान ने बीती रात ही भाईजान से मुलाकात की थी। 60वें बर्थडे के मौके पर आमिर ने मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने सिकंदर का जिक्र किया। आमिर खान ने भाईजान की सिकंदर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वो खुद इसका इंतजार कर रहे हैं। आमिर ने कहा कि वो सलमान खान और एआर मुर्गदास का कॉम्बो देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article