बॉलीवुड

Sikandar Fans Reaction: फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने बता दिया 'सिकंदर' का हाल, थिएटर्स में बज रही सीटियां उड़ रहे हैं नोट

Sikandar Twitter Reaction: आज जैसे ही मूवी रिलीज हुई थिएटर के बाहर दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। एक फैन ने थिएटर से मूवी की क्लिप शेयर की है। लोग भाईजान की एंट्री पर सीटी बजा रहे हैं। वहीं लोग वायरल सॉन्ग सिकंदर नाचे पर भी जमकर थिरक रहे हैं।

Image

Sikandar Fans Reaction

Sikandar Twitter Reaction: सलमान खान( Salman Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सिकंदर( Sikandar) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ईद और नवरात्रि के मौके पर सलमान खान ने सिनेमाघरों में हमला बोल दिया है। उनके चाहने वालों ने तो फर्स्ट डे फर्स्ट शो पहले ही बुक कर लिया था, जिसकी भीड़ थिएटर्स में देखने को मिल रही है। फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले फैंस ने बताया है कि उन्हें सलमान खान का ये खूंखार एक्शन वाला अवतार कैसा लगा। सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं मूवी देखने के बाद कैसा है लोगों के बीच सिकंदर का क्रेज आइए आपको बताते हैं।

सिकंदर में सलमान खान का जबदस्त एक्शन है ट्रेलर में इसे देखने के बाद फैंस इसे थिएटर्स में देखने के लिए बेताब थे। आज जैसे ही मूवी रिलीज हुई थिएटर के बाहर दर्शकों की भीड़ जमा हो गई। एक फैन ने थिएटर से मूवी की क्लिप शेयर की है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान खान गुंडों से दो-दो हाथ कर रहे हैं और लोग सीटियां बजा रहे हैं। सिनेमाघरों में सिकंदर का जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है।

सलमान खान के गाने 'बम बोले' पर लोग जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं । थिएटर के अंदर का ये नजारा देखकर कहा जा सकता है कि भाईजान की दीवानगी सबसे ऊपर है।

एक यूजर ने क्लिप शेयर करते हुए लिखा है फिल्म फूल पैसा वसूल है। थिएटर में लोग सीटी बजाते हुए नहीं रुक रहे। भाईजान का एक्शन जबरदस्त है। सलमान खान की एंट्री को जबरदस्त बताया जा रहा है। फैंस का कहना है कि इस बार उनकी ये एंट्री बाकि फिल्मों से काफी अलग है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article