बॉलीवुड

'सिकंदर' की बखिया उधेड़ने में लगे केआरके, सलमान खान की फिल्म को बताया 'सरकार' की "कॉपी"

Sikandar copied from Sarkar: सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म सिकंदर (Sikandar) के मेकर्स ने कुछ दिनों पहले ही यह बताया था कि ये किसी भी फिल्म की कॉपी नहीं है जबकि इसकी कहानी पूरी तरह से नई है। कमाल आर खान (KRK) ने एक वीडियो जारी करके मेकर्स पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा है कि सिकंदर थलापति विजय की सरकार (Sarkar) की रीमेक या कॉपी है।

Image

Sikandar Copied from Sarkar

Sikandar copied from Sarkar: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इस ईद अपनी नई एक्शन एंटरटेनर सिकंदर लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिसमें रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार प्ले करती दिखेंगी। फिल्म सिकंदर को लेकर बीते दिनों ऐसी खबर सामने आई कि ये मूवी थलापति विजय की सरकार की कॉपी या रीमेक है। मेकर्स ने तुरंत इस खबर पर सफाई जारी करते हुए भाईजान के फैंस को साफ किया कि उनकी फिल्म ओरिजनल कहानी पर आधारित है और किसी भी फिल्म की कॉपी नहीं है। मेकर्स की सफाई के बाद केआरके ने एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया है कि सिकंदर के मेकर्स झूठ बोल रहे हैं।

कमाल आर खान ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर एक वीडियो रिलीज करते बताया है कि सिकंदर और सरकार की कहानी न केवल एक ही तरह की लग रही है बल्कि इसके किरदार भी समान ही नजर आ रहे हैं और दोनों ही फिल्मों को एआर मुर्गडॉस ने बनाया है। केआरके ने वीडियो में यह भी बताया है कि फिल्म सिकंदर की रिलीज पास आने की वजह से नेटफ्लिक्स से सरकार को हटवा दिया गया है। जिससे भी ये साबित होता है कि फिल्म सिकंदर की कहानी सरकार की तरह ही है। आप कमाल आर खान द्वारा जारी किया गया वीडियो नीचे देख सकते हैं:

सलमान खान की पिछले की कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पायी हैं जिस कारण उनका करियर सिकंदर की सफलता पर टिका हुआ है। अगर फिल्म सिकंदर फ्लॉप होती है तो ये मान लिया जाएगा कि सलमान खान का वक्त खत्म हो चुका है। कमाल आर खान के दावे के बाद सलमान खान के फैंस हैरान और परेशान हैं क्योंकि वो सिकंदर को हिट होते देखना चाहते हैं लेकिन केआरके के दावों से ऐसा लग रहा है कि सिकंदर के मेकर्स कहीं न कहीं सच बताने से डर रहे हैं। वैसे आप सलमान खान की सिकंदर को लेकर कितने एक्साइडेट हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article