बॉलीवुड

Sidharth Malhotra - Kiara Advani Wedding: कियारा- सिद्धार्थ इस दिन लेंगे सात फेरे, जैसलमेर में होगी कपल की रॉयल वेडिंग

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 2, 2023, 02:12 PM IST

Sidharth Malhotra - Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबरें सुर्खियों में हैं। कपल की शादी के फंक्शन की तैयारियां जोर- शोर से शुरू हो गई हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की खबर सुनकर फैंस बेहद खुश हैं। सिद्धार्थ और कियारा अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं।

Image

sidharth and kiara (credit pic: social media)

Sidharth Malhotra - Kiara Advani Wedding: बॉलीवुड के लव बर्ड्स सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों की शादी की खबरें लंबे समय से चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते हैं। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी हैं। कपल की शादी की डेट से लेकर वेडिंग गेस्ट की लिस्ट तक सामने आ चुकी है। कपल के वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरू हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिद्धार्थ और कियारा 6 फरवरी को शादी करने वाले हैं। आइए बिना देर किए जानते हैं, कपल के प्री वेडिंग फंक्शन के बारे में। सिद्धार्थ और कियारा की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चालू हैं। कपल की शादी में कई सितारे शामिल होने वाले हैं। इस हाई प्रोफाइल शादी में बी -टाउन के कई सितारे शामिल होंगे।

कपल ने मेहमानों के लिए 84 लग्जरी रूम बुक किए हैं। शादी में कपल मनीष मलहोत्रा का डिजाइनर आउटफिट पहनेंगे। सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी रॉयल वेडिंग के लिए जैसलमेर के पॉपुलर पैलेस सूर्यागढ़ को चुना है। कियारा और सिद्धार्थ से पहले विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने भी राजस्थान में शादी की थी।

इस दिन होगा मेहंदी और संगीत

5 फरवरी को कपल की मेहंदी और संगीत फंक्शन है। 6 फरवरी को कपल शादी के बंधन में बंधेंगे और 7 फरवरी को रिसेप्शन रखा है। कपल की शादी में 120 से 125 गेस्ट शामिल होंगे। इस लिस्ट में करण जौहर, मनीष मल्होत्रा से लेकर ईशा अंबानी तक का नाम शामिल है। सिद्धार्थ अभी अपने परिवार के साथ दिल्ली में है और कियारा अपनी फैमिली के साथ मुंबई में हैं। सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। सिद्धार्थ और कियारा की तरफ से शादी की खबर को ऑफिशियल नहीं किया गया है। सिद्धार्थ और कियारा ने शेरशाह में साथ काम किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article