Bodyguard Director Siddique Death: टॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर सिद्दीकी (Siddique) का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। सिद्दीकी ने बीती रात 8 अगस्त को अस्पताल में आखिरी सांस ली है। हार्ट अटैक के चलते सिद्दीकी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हिट फिल्म बॉडीगार्ड को डायरेक्ट करने वाले सिद्दीकी को आज हर कोई याद कर रहा है, उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर फैल गई है।सिद्दीकी को सलमान खान की फिल्म ‘बॉडीगार्ड’ (Bodygaurd) को डायरेक्ट करने के लिए काफी प्रसिद्धी मिली थी। हार्ट अटैक पड़ने के तुरंत बाद सिद्धीकी को आनन-फानन में कोच्चि की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, हालांकि अस्पताल पहुंचने के बाद डाक्टर्स की तमाम कोशिशों के बाद भी सिद्धीकी को नहीं बचाया जा सका।
आज इस समय होगा अंतिम संस्कार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्दीकी के पार्थिव शरीर को कदवंथरा के राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। जिसके साथ ही श्रद्धांजलि देने के लिए पार्थिव शरीर को उनके घर ले जाया जाएगा। वहीं आज शाम 6 बजे सिद्दीकी पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे। सिद्धीकी की मौत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री को काफी बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वह साउथ की कई बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। कई सितारों से लेकर सिनेमा फैंस तक सिद्दीकी को श्रद्धांजली दे रहे हैं।
