बॉलीवुड

Shuddhi: Salman Khan-Hrithik Roshan को लात मारकर Karan Johar ने खेला Vicky Kaushal पर 300 करोड़ का दांव!!

Vicky doing Karan's Shuddhi: करण जौहर काफी लम्बे वक्त से फिल्म शुद्धि बनाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन किसी न किसी कारण यह फिल्म शुरू नहीं हो पा रही है। कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो सामने आने के बाद ऐसा लग रहा है कि करण ने विक्की कौशल संग इस मूवी के लिए हाथ मिलाने का फैसला किया है।

Image

Vicky Kaushal-Karan Johar shuddhi update

Vicky doing Karan's Shuddhi: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने कुछ सालों पहले अपनी बिग बजट फिल्म शुद्धि का ऐलान किया था। इस फिल्म का निर्माण सबसे पहले सलमान खान के साथ होने वाला था लेकिन कुछ कारणों के चलते भाईजान ने ये फिल्म नहीं की। इसके बाद करण जौहर ने ऋतिक रोशन का रुख किया लेकिन उन्होंने भी इस मूवी को ठुकरा दिया। ऋतिक रोशन की न सुनने के सालों बाद करण जौहर ने शुद्धि के लिए वरुण धवन को तैयार करने की कोशिश की लेकिन ये प्रोजेक्ट उनके साथ भी उड़ान न भर सका। इसके बाद करण जौहर ने शुद्धि को ठंडे बस्ते में डाल दिया और दूसरे प्रोजेक्ट्स में बिजी हो गए।

हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि करण जौहर ने फिल्म शुद्धि बनाने का फैसला कर लिया है जिसके लिए उन्होंने विक्की कौशल के साथ हाथ मिलाया है। लोगों को ऐसा इसलिए लग रहा है क्योंकि करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 8 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें वो करण जौहर से कहते दिख रहे हैं कि वो शो पर शुद्धि करने के लिए आए हैं। इस प्रोमो के बाद फिल्म शुद्धि की बातें तेज हो गई हैं और लोग मान रहे हैं कि करण जौहर को उनका हीरो मिल गया है।

बताते चलें कि विक्की कौशल कॉफी विद करण 8 पर कियारा के साथ आएंगे। इन दोनों ने साथ में फिल्म गोविंदा नाम मेरा की थी, जो सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थी। फिल्म लोगों को पसंद आई थी, जिसके बाद करण ने फैसला लिया कि वो इन दोनों को अपने शो पर एक साथ लाएंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article