बॉलीवुड

हार्ट अटैक के बाद Shreyas Talpade की हालत में सुधार, पत्नी ने बताया-कैसी है तबीयत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 15, 2023, 01:16 PM IST

Shreyas Talpade Heart Attack: श्रेयस तेलपड़े की हार्ट अटैक के बाद एंजीयोप्लास्टी हुई है। एंजीयोप्लास्टी के बाद से एक्टर बेहोश है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक्टर की पत्नी ने श्रेयस के हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है।

Image

Shreyas Talpade (credit pic: instagram)

Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को देर रात हार्ट अटैक आया था। एक्टर ने अपनी पत्नी से कहा था कि उन्हें बैचानी महसूस हो रही है और इसके बाद वो बेहोश हो गए थे। एक्टर को तुरंत मुंबई के Bellevue अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हार्ट अटैक के बाद एक्टर की एंजीयोप्लास्टी हुई थी। एक्टर की एंजीयोप्लास्टी सफल रही और अब वो खतरे से बाहर है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक करने की दुआ कर रहे हैं। एक्ट्रेस की वाइफ ने श्रेयस की हालत पर अपडेट दिया है।

पत्नी ने दिया श्रेयस की हेल्थ पर अपडेट

श्रेयस तलपड़े की पत्नी ने कहा, डियर फ्रेंड और मीडिया के लोग मैं आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि आप सब ने मेरे पति के जल्द ठीक होने की दुआ की। मैं सभी को बताना चाहूंगी कि उनकी कंडीशन स्टेबल हैं और वो कुछ दिनों में डिसचार्ज हो जाएंगे। मेडिकल टीम ने समय रहते उनका इलाज किया। मैं इसके लिए दिल से शुक्रगुजार हूं। हम आप सभी से उनके ठीक होने तक प्राइवेसी देने की अपील करते हैं। आप लोगों का सपोर्ट हम दोनों के लिए बहुत हैं।

श्रेयस इन दिनों फिल्म वेलकम बैक टू द जंगल की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म में अक्षय कुमार, संजय दत्त, दिशा पाटनी, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस समते कई कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट इस साल 9 सितंबर को अक्षय कुमार के जन्मदिन पर हुई थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article