Welcome To The Jungle: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) को कल देर रात हार्ट अटैक आया था। एक्टर को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उनकी एंजियोप्लास्टी हुई। एक्टर मुंबई के Bellevue अस्पताल में भर्ती है। फैंस एक्टर के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग कर रहे थे। वेलकम टू द जंगल की टीम एक्टर के स्पीडी रिकवरी की दुआ कर रही हैं। हालांकि इस बात का फिल्म की शूटिंग पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म की शूटिंग चलती रहेगी। फिल्म की बाकी कास्ट शूटिंग करेगी। एक्टर जब वापस आएंगे तब उनके साथ फिल्म की शूटिंग होगी।
सोर्स ने आगे कहा, वेलकम टू द जंगल का ये शेड्यूल काफी छोटा है। इसके बाद सभी लोग क्रिसमस और न्यू ईयर पर अपने परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियों पर चले जाएंगे। शूट का अगला शेड्यूल न्यू ईयर के बाद रखा जाएगा। इस फिल्म की अनाउंसमेंट 9 सितंबर को अक्षय कुमार के बर्थडे पर हुई थी।
कब रिलीज होगी वेलकम टू द जंगल
अक्षय ने पूरी कास्ट के साथ वेलकम टू जंगल का छोटा सा टीजर शेयर किया था। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं। ये एक मल्टी स्टार फिल्म है जिसमें कई कलाकार साथ नजर आने वाले हैं। वेलकम टू द जंगल कॉमेडी मूवी होने वाली है। मेकर्स ने अभी तक फिल्म के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।
