Shraddha Kapoor 's Next With Laxman Utekar: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टॉप हीरोइन श्रद्धा कपूर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ने लक्ष्मण उतेकर (Laxman Utekar) के निर्देशन में बनने जा रही बायोपिक 'ईथा' के लिए हाथ मिलाया है। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर इस मूवी के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। यह मूवी प्रसिद्ध मराठी लोक कलाकार विथाबाई के जीवन और विरासत पर आधारित होगी। निर्माताओं ने 1 नवम्बर से फिल्म को ऑनबोर्ड ले लिया है। यह मूवी श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के लिए बेहद खास होने वाली है।
विथाबाई नारायणगांवकर के किरदार को बड़े परदे पर निभाएंगी श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर की यह मूवी महाराष्ट्र की सबसे प्रतिष्ठित तमाशा कलाकारों में से एक विथाबाई नारायणगांवकर के जीवन पर बनने जा रही है। जुलाई 1935 में सोलापुर जिले के पंढरपुर में जन्मी विथाबाई एक ऐसे परिवार से थीं जो ट्रेडिशनल फोक कलाओं में गहरी आस्था रखती थीं। विथाबाई ने बच्चपन से अपने करियर की शुरू कर दिया था। इसके बाद विथाभाई लावणी और तमाशा रंगमंच की दुनिया में एक फेमस हस्ती बन गईं। श्रद्धा कपूर के फैन्स उन्हें इस मूवी में विथाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभाते हुए देखने के लिए बेताब हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आखिरी बात फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था। यह मूवी साल 2024 में 15 अगस्त के दिन रिलीज हुई थी। फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब आने वाले दिनों में श्रद्धा कपूर को फिल्म 'स्त्री 3' में देखा जाएगा। इस मूवी को मेकर्स साल 2027 में रिलीज कर सकते हैं।
