Aashiqui 2 Re Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा कपूर ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में स्त्री 2 समेत कई मूवीज के नाम शामिल है। वहीं उनकी फिल्म आशिकी 2 (Aashiqui 2) को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई की थी। इस बीच ये खबर सामने आ रही है कि आशिकी 2 सिनेमाघरों में री-रिलीज हो सकती है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(ये भी पढ़ें-250 करोड़ के ड्रग्स केस में पुलिस को नहीं मिले Shraddha Kapoor समेत इन सेलेब्स के खिलाफ सबूत)

आशिकी 2 की री-रिलीज पर श्रद्धा कपूर ने तोड़ी चुप्पी (pic credit-prime video)
क्या दोबारा रिलीज होगी आशिकी 2
बॉलीवुड फैंस एक बार फिर पुरानी यादों में खो गए हैं। एक टाइमलेस लव स्टोरी फिर से सुर्खियों में आ गई है। श्रद्धा कपूर का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे एक फैन के सवाल का जवाब दे रही हैं। फैन ने आशिकी 2 को थिएटर्स में दोबारा रिलीज करने का सुझाव दिया था। श्रद्धा ने उत्साहित होकर जवाब दिया, 'मुझे लगता है यह बहुत ही ब्रिलियंट आइडिया है। मैं प्रोड्यूसर्स को यह सुझाव दूंगी। क्योंकि मुझे भी इसे दोबारा बड़े पर्दे पर देखना है। यह सच में अच्छा आइडिया है।' यह पुराना वीडियो फिर से वायरल होने के बाद फैंस में आशिकी 2 को थिएटर में दोबारा देखने की मांग बढ़ गई है।
कब रिलीज हुई थी आशिकी 2
साल 2013 में रिलीज हुई आशिकी 2 आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी के साथ बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म का संगीत आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म अभी किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नहीं है, जिससे फैंस की थिएट्रिकल री-रिलीज की मांग और बढ़ गई है। मेकर्स की तरफ से अभी इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आशिकी 2 के समय श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री भी काफी चर्चा में रही थी। दोनों 2012 से 2014 तक रिश्ते में रहे थे। हालांकि दोनों ने कभी रिलेशनशिप की आधिकारिक पुष्टि नहीं की।
